---विज्ञापन---

Video: ‘पैसा ऐसी चीज है कि नेता…’, चंपई सोरेन की बगावत के बीच CM ने BJP पर बोला हमला

Jharkhand Politics : झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले चंपई सोरेन ने अपनी पार्टी से बगावत कर दी। इसे लेकर उन्होंने एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने पार्टी से दूर होने की वजह बताई। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा का घेराव किया।

सीएम हेमंत सोरेन। (File Photo)

Jharkhand Politics : झारखंड में एक बार फिर राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई। पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से बगावत कर दी। उन्होंने एक्स के बायो से पार्टी का नाम हटा दिया। इसे लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधा। वीडियो में देखें सीएम ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज घंटी बजाओ कल हम इसका सफाया करेंगे। झाड़ू पोछा मारकर इन्हें गुजरात भेज देना होगा। ये लोग गुजरात, असम और महाराष्ट्र से लोगों को लाकर यहां अदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक के बीच जहर बोने का काम करते हैं और उन्हें लड़वाने का काम करते हैं। समाज तो छोड़ो घर भी फोड़ने का काम करते हैं। ये पार्टी तोड़ने का काम करते हैं। ये विधायकों की खरीद फरोख्त भी करते हैं। पैसा ऐसी चीज है कि नेता इधर-उधर चले जाते हैं। इंडिया गठबंधन सरकार 2019 से जनता की सेवा कर रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 18, 2024 11:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola