Nitish Kumar Bihar CM
विज्ञापन

Video: JDU ने INDIA ब्लॉक का दिया साथ! जातिगत जनगणना पर BJP की बढ़ी मुश्किलें

इंडिया गठबंधन की तरफ से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ओबीसी की खाली पड़ी सीटों को जल्द से जल्द भरने और अस्थायी पदों में भी आरक्षण को लागू करने की मांग की गई है।

Caste Census: जातिगत जनगणना का मुद्दा इन दिनों देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में संसदीय समिति की जातिगत जनगणना और ओबीसी कल्याण पर बैठक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बैठक में JDU ने INDIA ब्लॉक का साथ दिया। सूत्रों के अनुसार बैठक में JDU ने अपनी मांग रखते हुए जातिगत जनगणना कराने की मांग की। बताया जा रहा है कि बैठक में जेडीयू नेताओं ने ओबीसी के लिए क्रीमी लेयर की सीमा को मौजूदा सीमा से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। इसके पीछे अधिक से अधिक लोग को इसका लाभ देने की मंशा है।

इसके अलावा बैठक में इंडिया गठबंधन की तरफ से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ओबीसी की खाली पड़ी सीटों को जल्द से जल्द भरने और अस्थायी पदों में भी आरक्षण को लागू करने की मांग की गई है। बैठक में इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने समिति को जातिगत जनगणना को लेकर गृह मंत्रालय को पत्र लिखने और देश में जातिगत जनगणना कराने की मांग की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ