हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: बुध की अशुभ स्थिति से इस राशि के परिवार में बढ़ेंगे मतभेद, सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव!

जन्म कुंडली में बुध की अशुभ स्थिति के कारण 12 में से किसी एक राशि के जातकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं उस अनलकी राशि के राशिफल के बारे में।

विज्ञापन

Taurus Horoscope 2025: बुद्धि, गणित, तर्क, चतुरता, संवाद, मित्रता, विवेक, निर्णय क्षमता, वाणी, विकास और त्वचा के कारक ग्रह बुध का शास्त्रों में खास महत्व है, जिसे ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। जब भी बुध की अशुभ दृष्टि राशियों के ऊपर पड़ती है, तो उसके कारण व्यक्ति को जीवन में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर आर्थिक और त्वचा से संबंधित समस्याएं होती हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज से 31 मार्च 2025 तक बुध की अशुभ स्थिति वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में रहेगी। इस दौरान वृषभ राशि के लोगों के परिवार में मतभेद बढ़ेंगे। घरवालों से विवाद होते ही परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। नहीं तो आगे चलकर गलतफहमियों के कारण ज्यादा मुश्किल होगी। रिश्तों के साथ-साथ वृषभ राशि के लोगों की सेहत पर भी ग्रह गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। कुछ लोगों की सेहत ज्यादा खराब हो सकती है।

हालांकि कुछ उपायों को करने से ग्रह गोचर के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आने वाले दिनों में कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola