Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

BKT का बड़ा दांव! On-Highway Tyre Market में एंट्री पर Rajiv Poddar और Satish Sharma से खास बातचीत

BKT Tyres अब सिर्फ ट्रैक्टर और इंडस्ट्रियल मशीनों के टायर तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी ने भारत के On-Highway Tyre Market में एंट्री की तैयारी शुरू कर दी है. इस खास बातचीत में Joint Managing Director Rajiv Poddar और कंपनी की लीडरशिप ने Vision 2030, नए प्रोडक्ट्स और टायर इंडस्ट्री में आने वाले बड़े बदलावों पर खुलकर बात की.

Author Written By: Mikita Acharya | Updated: Mar 10, 2026 15:14
Share :
BKT Tyres का बड़ा दांव! On-Highway Market में उतरकर बदल सकती है गेम.

BKT Tyres: इस वीडियो में BKT Tyres के Joint Managing Director राजीव पोद्दार और कंपनी के सीनियर लीडरशिप के साथ बातचीत की गई है, जिसमें कंपनी की भविष्य की रणनीति और भारतीय टायर मार्केट को लेकर उनके बड़े प्लान पर चर्चा होती है. वीडियो में बताया गया है कि BKT, जो अब तक मुख्य रूप से Off-Highway Tyres (जैसे ट्रैक्टर, माइनिंग और इंडस्ट्रियल मशीनों) के लिए जानी जाती है, अब भारत के On-Highway Tyre Market में भी बड़ा कदम रखने जा रही है. कंपनी का मानना है कि भारत में कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल्स की बढ़ती मांग के कारण टायर इंडस्ट्री में भी तेज़ ग्रोथ देखने को मिलेगी.

वीडियो में कंपनी के Vision 2030 प्लान के बारे में भी बताया गया है, जिसमें BKT ने लगभग ₹23,000 करोड़ के रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य में लगभग 70% योगदान Off-Highway Tyres, करीब 20% On-Road Tyres, और बाकी हिस्सा Carbon Black बिजनेस से आने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा वीडियो में BKT के नए टायर प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी पर भी चर्चा होती है. कंपनी ने बताया कि नए टायर विकसित करते समय उन्होंने सिर्फ माइलेज और टिकाऊपन पर ही नहीं, बल्कि राइड कम्फर्ट और स्टाइल जैसे फैक्टर्स पर भी फोकस किया है, ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके.

ये भी पढ़ें- कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! Maruti की कारों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

---विज्ञापन---

First published on: Mar 10, 2026 03:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.