कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! Maruti की कारों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, 50,000 रुपये तक की छूट

अगर आप नई मारुति कार खरीदने की सोच रहे हैं तो मार्च 2026 आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. कंपनी अपनी Arena डीलरशिप के तहत बिकने वाली कई पॉपुलर कारों पर 50,000 तक का डिस्काउंट दे रही है. जानते हैं इस गाड़ी पर कितनी छूट मिल रही है.

maruti

मार्च में मारुति की कारों पर बंपर ऑफर! (AI Generated Photo)

Discounts on Maruti Cars: अगर आप नई कार खरीदने का सोच रहे हैं और आपका बजट मारुति सुजुकी की किसी किफायती कार पर है, तो यह समय आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. दरअसल कंपनी अपनी अरीना (Arena) डीलरशिप के जरिए बिकने वाली कई पॉपुलर कारों पर मार्च 2026 में शानदार डिस्काउंट दे रही है. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हैं. खास बात यह है कि कुछ मॉडल्स पर ग्राहकों को 50,000 रुपये तक की बचत करने का मौका मिल रहा है. आइए जानते हैं कि किस कार पर कितना फायदा मिल रहा है.

विज्ञापन

मार्च में मारुति की कारों पर बंपर ऑफर!

Swift पर सबसे ज्यादा छूट

मारुति सुजुकी की पॉपुलर हैचबैक कार स्विफ्ट पर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट पर ग्राहकों को कुल 50,000 तक का फायदा मिल सकता है. वहीं, इसके पेट्रोल मैनुअल और CNG वेरिएंट्स पर भी लगभग 45,000 तक की बचत की जा सकती है. जो लोग स्पोर्टी लुक और बेहतर माइलेज वाली हैचबैक कार लेना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है.

विज्ञापन

Alto K10 पर मिल रहा अच्छा फायदा

मारुति की एंट्री लेवल कार ऑल्टो K10 पर भी कंपनी अच्छा ऑफर दे रही है. इस कार पर ग्राहकों को कुल 42,500 तक के बेनिफिट मिल रहे हैं. इसमें 10,000 का कैश डिस्काउंट शामिल है, जबकि बाकी 32,500 तक के फायदे एक्सचेंज बोनस और अन्य ऑफर्स के रूप में दिए जा रहे हैं.

S-Presso खरीदने पर भी बचत का मौका

मारुति एस-प्रेसो को कंपनी माइक्रो एसयूवी के तौर पर पेश करती है और यह बजट सेगमेंट की काफी लोकप्रिय कारों में से एक है. इस कार को खरीदने पर ग्राहकों को 37,500 तक की बचत करने का मौका मिल रहा है. इसमें 10,000 का कैश डिस्काउंट और करीब 27,500 के अन्य बेनिफिट शामिल हैं.

विज्ञापन

Wagon R पर भी मिल रही शानदार छूट

मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल वैगन आर पर भी कंपनी अच्छा डिस्काउंट दे रही है. इस कार पर कुल 42,500 तक का फायदा मिल सकता है. इसमें 10,000 का कैश डिस्काउंट शामिल है, जबकि बाकी रकम एक्सचेंज बोनस और अन्य ऑफर्स के रूप में दी जा रही है.

Celerio पर भी मिल रहा 42,500 तक का फायदा

अगर आप मारुति सुजुकी सिलेरियो खरीदने की सोच रहे हैं तो इस महीने यह डील आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. इस कार पर भी कुल 42,500 तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं. इसमें 10,000 का कैश डिस्काउंट और करीब 32,500 के अन्य फायदे शामिल हैं.

विज्ञापन

Brezza SUV पर भी अच्छा डिस्काउंट

मारुति की पॉपुलर SUV ब्रेजा पर भी इस महीने अच्छी छूट दी जा रही है. इसके पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 45,000 तक का फायदा मिल सकता है. SUV सेगमेंट में यह कार लंबे समय से ग्राहकों की पसंद बनी हुई है.

Victoris पर भी मिल रहा ऑफर

हाल ही में लॉन्च हुई मारुति विक्टोरिस पर भी कंपनी ऑफर दे रही है. इसके पेट्रोल और CNG मॉडल पर 30,000 तक की छूट मिल रही है, जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर ग्राहकों को 40,000 तक का फायदा मिल सकता है. इस कार में अंडरबॉडी CNG सिलेंडर दिया गया है, जिससे डिक्की में सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिलती है.

विज्ञापन

Desire पर सबसे कम फायदा

मारुति डिजायर पर इस महीने सबसे कम डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस सेडान कार पर केवल 2,500 तक का फायदा मिल रहा है. हालांकि, यह कार लंबे समय से देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान में शामिल है और शहर से लेकर गांव तक इसकी अच्छी मांग रहती है.

Ertiga पर सीमित छूट

मारुति सुजुकी अर्टिगा पर भी इस महीने सीमित ऑफर दिया जा रहा है. इस एमपीवी को खरीदने पर ग्राहकों को करीब 5,000 तक का फायदा मिल सकता है. अर्टिगा को बड़े परिवार के लिए एक आरामदायक और भरोसेमंद कार माना जाता है.

विज्ञापन

Eeco पर भी मिल रहा बड़ा फायदा

मारुति ईको के पेट्रोल और CNG मॉडल पर ग्राहकों को 42,500 तक की बचत करने का मौका मिल रहा है. वहीं इसके कार्गो वेरिएंट पर करीब 40,000 तक की छूट दी जा रही है. यह कार कमर्शियल और फैमिली दोनों जरूरतों के लिए इस्तेमाल की जाती है.

नोट- इन सभी कारों पर दिया जा रहा डिस्काउंट कैश बेनिफिट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी ऑफर्स को मिलाकर है. हालांकि अलग-अलग शहरों और डीलरशिप के अनुसार इन ऑफर्स में थोड़ा बदलाव हो सकता है. इसलिए सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी मारुति सुजुकी शोरूम से संपर्क करना बेहतर रहेगा.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ