Maruti Suzuki (1)

Maruti Suzuki Swift Review: 10,000 किलोमीटर के बाद कैसी है गाड़ी की परफॉर्मेंस?

Maruti Suzuki Swift Review: 10,000 किमी चलने के बाद भी क्या Maruti Suzuki Swift वही भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है या फिर सामने आई कोई बड़ी कमी? शहर की ट्रैफिक से लेकर हाईवे तक, जानिए असली ड्राइविंग एक्सपीरियंस, माइलेज और मेंटेनेंस का पूरा सच इस लॉन्ग टर्म रिव्यू वीडियो में.

नई दिल्ली। भारत की सबसे पॉपुलर हैचबैक कही जाने वाली Maruti Suzuki Swift लंबे समय से अपनी शानदार ड्राइविंग और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. हमाने पास आई नई मारुति स्विफ्ट 10,000 किमी से ज्यादा चल चुकी है और अभी तक इस गाड़ी ने कैसा अनुभव दिया है आपको इस लॉन्ग टर्म रिव्यू में बता देंगे.

विज्ञापन

सबसे पहले ड्राइविंग की बात करें तो, तो शहर में स्विफ्ट चलाना बेहद आसान है. इसका हल्का स्टीयरिंग, स्मूद क्लच और कॉम्पैक्ट साइज इसे ट्रैफिक में भी आरामदायक बनाते हैं. रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए यह कार काफी सुविधाजनक साबित होती है. माइलेज के मामले में भी यह निराश नहीं करती और औसतन 16 किमी प्रति लीटर से ज्यादा माइलेज मिल ही जाता है.

विज्ञापन

हाईवे पर स्विफ्ट की परफॉर्मेंस संतुलित रहती है. मिड-रेंज में इंजन अच्छा रिस्पॉन्स करता है, हालांकि लो-एंड पर थोड़ी कमी महसूस होती है. नए 3-सिलेंडर इंजन तकनीक इसे ज्यादा एफिशिएंट बनाती हुई नजर आ रही है, लेकिन कुछ लोगों को शुरुआत में यह थोड़ी सुस्त जरूर लग सकती है.

इंटीरियर की बात करें तो यहां थोड़ी कॉस्ट कटिंग नजर आती है. कुछ फीचर्स की कमी और प्लास्टिक क्वालिटी उतनी प्रीमियम नहीं लगती. फिर भी, बेसिक जरूरतों के हिसाब से केबिन प्रैक्टिकल है. सबसे बड़ी बात, 10,000 किमी तक इस कार में कोई बड़ी खराबी या मेंटेनेंस इश्यू नहीं आया, जो इसकी विश्वसनीयता को साबित करता है. कुल मिलाकर, स्विफ्ट आज भी एक ऑल-राउंडर हैचबैक है, जो माइलेज, लो मेंटेनेंस और आसान ड्राइविंग के लिए एक मजबूत विकल्प बनी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ