Lok Sabha Speaker Om Birla: जब भी संसद सत्र होता है तो लोकसभा हो या राज्यसभा, विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है। विपक्ष के नेता सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ते, बस मुद्दा मिलना चाहिए। कई बार तो नौबत इससे भी आगे आ जाती है। सदन की कार्यवाही चलती नहीं और इससे स्थगित करना पड़ता है। लेकिन इसके ठीक विपरित ऐसा मामला सामने आया है, जब सदन में हल्के-फुल्के क्षण देखने को मिले। वो भी बिहार के बीजेपी सांसद और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बीच।
दरअसल कार्यवाही के दौरान सारण के सांसद ने ग्रीनफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही जिलों के विकास के लिए कमेटी और इससे जुड़े प्राइवेट मेंबर बिल को पेश किया था। इस दौरान वे अपनी बात अंग्रेजी में रखने लगे। इसी बीच उनको ओम बिरला ने टोक दिया। बिरला ने कहा कि वे जिस इलाके से चुनकर आते हैं, वहां के मतदाता हिंदी को अधिक समझते हैं। सारण के सांसद राजीव ने जो उत्तर उनको दिया। सदन में ठहाके लगने लगे।
बीजेपी सांसद रुडी ने ओम बिरला से कहा कि कई बार सदन को ये भी बताना होता है कि उनको भी अंग्रेजी आती है। रुडी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि आपको तो पता है कि नेताओं की आज क्या इमेज बनी है? कई नए सांसद चुनकर आए हैं। रुडी से पहले गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने भी अपना बिल पेश किया। केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सदन में मांग की कि केरल हाई कोर्ट की परमानेंट बेंच को स्थापित किया जाए। 35 साल से कम उम्र के लोगों के लिए भी लोकसभा की 10 फीसदी सीटों को रिजर्व किया जाए। देखिए यह खास रिपोर्ट…
यह वीडियो भी देखें:Video: 2027 में BJP के हाथ से निकल जाएगा यूपी! क्या कहता है आशुतोष का गणित?
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
14 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
16 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
17 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines