Bihar chunav manthan 2025, Dipankar Bhattacharya: बिहार विधानसभा को लेकर माहौल बन गया है. अगले हफ्ते चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान भी कर सकता है. इससे पहले राजधानी पटना में न्यूज 24 ने चुनावी कार्यक्रम मंथन आयोजित किया है, जिसमें तमाम दलों के नेता अपनी बात रख रहे हैं. इस कार्यक्रम में कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भी शिरकत की और बताया कि उनकी पार्टी इस बार किन मुद्दों के लेकर मैदान में उतरी है.
न्यूज 24 मंथन में चर्चा के दौरान दीपांकर भट्टाचार्य ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 40-43 सीटें जीत सकती है. उन्होंने बात पर जोर दिया कि बिहार की जनता पिछली बार की अपेक्षा इस बार कहीं ज्यादा वोट देगी. दीपांकर ने बताया कि समाज को बदलने की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि पटना में जब बाढ़ आई तो मैंने अपनी जमीन बेची थी.
पिछले चुनावों में 5वीं सबसे बड़ी पार्टी बनी थी
कम्युनिस्ट पार्टी लिबरेशन के पास 12 सीटें हैं और वो बिहार में पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी है. इस बार भी ये दल पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर रहा है.
19 सीटों में से 12 जीती थीं, इस बार क्या होगा?
सीपीआई (एमएल) लिबरेशन ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था, महागठबंधन यूपीए और राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले वामपंथी दलों का गठबंधन है. पार्टी ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जहां 3.16% वोट प्रतिशत के साथ 12 सीटें हासिल कीं थीं, यही वजह रही कि वो विधान सभा में पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. अब देखना होगा कि इस बार इस पार्टी पर जनता कितना भरोसा करती है और उसकी 40 प्लस सीटों का दावा कितना हकीकत और कितना फसाना साबित होता है.
ये भी पढ़ें: ‘मेरे पापा CM या PM नहीं थे’, ‘तेजस्वी यादव की राजनीतिक यात्रा एकदम सीधी…’, ‘मंथन 2025’ में बोले प्रशांत किशोर
तेजस्वी के 30 प्रतिशत वोट हमारे खाते में आ रहे’, मंथन 2025 में प्रशांत किशोर ने किया दावा
संबंधित खबरें
CSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
20 hrs agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
1 day agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
1 day agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
1 day agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
1 day agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines