'तेजस्वी के 30 प्रतिशत वोट हमारे खाते में आ रहे', मंथन 2025 में प्रशांत किशोर ने किया दावा

Manthan 2025

मंथन2020 में बोलते प्रशांत किशोर।

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में न्यूज 24 का चुनावी कार्यक्रम मंथन 2025 शुरू हो चुका है। पहले सत्र में सबसे पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मंच शेयर किया। एग्जिक्यूटिव एडिटर राजीव रंजन के साथ बातचीत में प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सर्वे कहते हैं कि प्रशांत किशोर को 10 यादव वोटरों में से केवल 3 वोट मिल रहे हैं। किशोर ने कहा कि अरे हम यही कह रहे हैं कि इसका मतलब है कि तेजस्वी यादव का 30 प्रतिशत वोट हमारे पक्ष में आ रहा है।

पांडेय जाति पर दिया जवाब

जब राजीव रंजन ने प्रशांत किशोर ने पूछा कि लोग कहते हैं कि प्रशांत किशोर पांडे हैं। इस पर प्रशांत ने जवाब दिया कि ये दिल्ली में बैठे स्वयंभू पत्रकारों और खुद को विशेषज्ञ कहने वालों ने कहा। हमें जाति से न कोई डरा सकता है, न चुनाव रोकने से मना कर सकता है।

विज्ञापन

‘हम हैं वोट कटवा’

जन सुराज के प्रशांत किशोर ने कहा कि कई लोगों ने जन सुराज को वोट कटवा बताया है, जिसे लोग गलत तरीके से बताते हैं। वक्ता ने कहा कि वे लोग वोट कटवा हैं और गणितीय रूप से देखा जाए तो एक तिहाई वोटर इंडिया को नहीं दिया और पांच-पांच परसेंट वोट भी लोगों का इन्हीं के डेफिनिशन से काट देंगे, तो भी सबसे बड़ा मार्जिन जनशुराज होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ