Flight Ticket Price Hike: आज से महंगी हुई हवाई यात्रा! फ्लाइट टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज

Flight Ticket Price Hike : दिवाली पर हवाई सफर करने वालों को झटका लग सकता है. एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर ने आज 9 अक्टूबर 2026 से फ्यूल सरचार्ज बढ़ा द‍िया है. जानिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कितना एक्स्ट्रा किराया लगेगा.

Flight Ticket price Hike Alert

Diwali पर हवाई सफर करना महंगा पड़ेगा. इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा द‍िया है, जो आज से ट‍िकट में नजर आने लगेगा. (Photo - PTI)

दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक बड़ा झटका आया है. अगर आप इस फेस्टिव सीजन में फ्लाइट से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.

विज्ञापन

देश की सभी प्रमुख विमानन कंपनियों – इंडिगो (IndiGo), एयर इंडिया (Air India), एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) और अकासा एयर (Akasa Air) ने फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge) में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

नई दरें आज यानी 9 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं. चल‍िए, जान लेते हैं क‍ि फ्लाइट टिकटों के दाम अचानक क्यों बढ़े हैं और किस एयरलाइन में कितना अतिरिक्त चार्ज लगेगा.

क्यों महंगा हुआ हवाई किराया?

विमानन कंपनियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव के चलते एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF – विमान ईंधन) के दाम पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गए हैं.

विज्ञापन

फ्लाइट चलाने के कुल खर्च में ईंधन की हिस्सेदारी बहुत बड़ी होती है. इसलिए बढ़ी हुई लागत की भरपाई करने के लिए एयरलाइंस ने टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि वे अलग-अलग रूट्स पर अपनी सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रख सकें.

किस एयरलाइन ने कितना बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज?

विज्ञापन
  1. Air India और Air India Express
    एयर इंडिया में 9 अक्टूबर सुबह 11:00 बजे से और एयर इंडिया एक्सप्रेस में 9 अक्टूबर मध्यरात्रि (12:00 AM) से की गई सभी नई बुकिंग्स पर नई दरें लागू होंगी. घरेलू उड़ानों (Domestic Flights) में एक तरफ के सफर (One-way) पर दूरी के हिसाब से 400 से 1200 रुपये तक एक्स्ट्रा फ्यूल सरचार्ज लगेगा. वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (International Flights) के रूट के अनुसार 55 से 215 डॉलर तक अतिरिक्त चार्ज लगेगा.
  2. Akasa Air
    9 अक्टूबर 2026 की रात 12:01 बजे से नई बुकिंग्स पर नई दरें लागू होंगी. घरेलू उड़ानों के मामले में यात्रा की दूरी के हिसाब से 375 से 1150 रुपये तक अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज लगेगा. छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशंस के लिए 2500 रुपये का फ्लैट फ्यूल सरचार्ज तय किया गया है.
  3. IndiGo Air
    इंडिगो ने 6 अक्टूबर 2026 से ही नया फ्यूल सरचार्ज लागू कर दिया है. घरेलू उड़ानों में दूरी के आधार पर 375 से 1300 रुपये तक का फ्यूल चार्ज बढ़ा है. अंतरराष्ट्रीय रूट के अनुसार 1000 से लेकर 10,000 रुपये तक का चार्ज बढ़ गया है. यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स पर सबसे ज्यादा 10,000 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा.

दीपावली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए अब आखिरी वक्त में टिकट बुक करना और भी महंगा साबित होगा. अगर आपका यात्रा का प्लान पक्का है, तो टिकट बुक करने में ज्यादा देरी न करें, क्योंकि मांग बढ़ने के साथ डायनेमिक फेयर (Dynamic Fares) के चलते किराए और भी बढ़ सकते हैं.

 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ