Jio का सबसे किफायती प्लान! मिलती है 90 दिन की वैलिडिटी और 200GB डेटा, बस इतनी है कीमत
Jio का ये धांसू रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा और एक्स्ट्रा बेनेफिट्स चाहिए. इसमें 90 दिन की वैलिडिटी, रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Jio के पास अलग-अलग जरूरत और बजट के हिसाब से कई प्रीपेड प्लान हैं. इनमें एक खास प्लान है, क्योंकि इसमें 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग, डेटा और कई एक्स्ट्रा बेनेफिट्स मिलते हैं.
90 दिन तक चलेगा ये प्लान
2 / 7Jio के 899 रुपये वाले रिचार्ज में पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब तीन महीने तक नंबर पर सर्विस जारी रहेगी. (Image Credit-Jio)
रोज मिलेगा 2GB डेटा
3 / 7इस प्लान में कुल 200GB डेटा दिया जाता है. यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलता है. डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम हो सकती है. (Image Credit-Jio)
अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS
4 / 7899 रुपये के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है. इसमें रोमिंग भी शामिल है. इसके अलावा हर दिन 100 SMS मिलते हैं, जो 90 दिनों तक जारी रहते हैं. (Image Credit-Jio)
Jio के स्पेशल बेनेफिट्स भी
5 / 7कॉलिंग और डेटा के अलावा इस रिचार्ज में Jio के कुछ स्पेशल बेनेफिट्स भी मिलते हैं. इनमें JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन शामिल है. साथ ही JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज मिलती है. (Image Credit-Jio)
Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन
6 / 7इस प्लान की सबसे खास चीजों में से एक Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन है. 899 रुपये वाले रिचार्ज के साथ 18 महीने के लिए Gemini Pro की सुविधा मिलती है. (Image Credit-Jio)
35,100 वाला बेनेफिट
7 / 7Jio के मुताबिक, 18 महीने के Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन की कीमत करीब ₹35,100 है. यानी 899 रुपये के रिचार्ज में मिलने वाला यह एक्स्ट्रा बेनेफिट खासा बड़ा है. इसके अलावा 90 दिन की कॉलिंग, डेटा, SMS और दूसरे Jio बेनेफिट्स भी मिलते हैं. (Image Credit-Jio)