क्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह किन चीजों से बना लेनी चाहिए दूरी
Breakfast For Diabetics: पोहा खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि डायबिटीज के हर मरीज को इसे पूरी तरह छोड़ देना चाहिए. हालांकि, आपको डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके की बताई चीजों से दूर रहना चाहिए.
शुगर में कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाने से नुकसान हो सकता है और दिनभर शुगर का लेवल परेशान कर सकता है. Image Credit- Freepik
सुबह का नाश्ता दिन की अच्छी शुरुआत करने के लिए बेस्ट माना जाता है. इसलिए कुछ लोग नाश्ते में पोहा, ब्रेड, पराठा या चाय-बिस्कुट खाना पसंद करते हैं. ये सारी चीजें आसानी से तैयार हो जाती हैं और पेट भी भर देती हैं, लेकिन अगर आपको डायबिटीज है या ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा है तो सुबह के नाश्ते में क्या खा रहे हैं, इस पर ध्यान देना जरूरी है. खासकर पोहा खाने को लेकर अक्सर सवाल उठता है कि क्या इसे खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है? इसको लेकर डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि अगर पोहा को अकेला खाया जाए तो शुगर बढ़ने का खतरा रहता है. शरीर कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदलता है, जिससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है. हालांकि, इसका असर पोहे के साथ चने या सब्जियां मिलाकर खाना अच्छा रहता है. इसके अलावा, शुगर में कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाने से नुकसान हो सकता है और दिनभर शुगर लेवल परेशान कर सकता है.
सादा उबला हुआ पोहा खाने से दिक्कत हो सकती है, क्योंकि पोहे का स्वाद हल्का मीठा होता है. अगर इसे सुबह खाली पेट खाया जाए तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. इसलिए पोहा पूरी तरह छोड़ने के बजाय मात्रा पर ध्यान दें और इसे बनाते वक्त मटर, गाजर, शिमला मिर्च और दूसरी सब्जियां शामिल करें. थोड़ी मूंगफली या स्प्राउट्स मिलाने से नाश्ते में प्रोटीन और पोषक तत्व बढ़ाए जा सकते हैं. इससे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा कम हो सकता है.
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-
फ्रूट्स और ओट्स स्मूदी का सेवन करना
यह दोनों चीजें हेल्दी जरूर हैं, लेकिन शुगर के मरीज को उससे दूरी बना लेना बेहतर है. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो शुगर का लेवल बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि, दोनों चीजों को अलग-अलग खाया जा सकता है. अगर आप दोनों चीजों को पीसकर स्मूदी बना लेंगे तो यह अनहेल्दी चीज बन जाएगी. इसलिए अगर आप फ्रूट्स या ओट्स से बनी स्मूदी का सेवन कर रहे हैं तो ज्यादा मात्रा में न करें. इससे शुगर लेवल ऊपर-नीचे हो सकता है.
विज्ञापन
ब्रेड और पीनट बटर का सेवन करना
अगर आप जल्दबाजी के चक्कर में ब्रेड और पीनट बटर खा लेते है तो पूरे दिन शुगर का लेवल ऊपर नीचे हो सकता है. सुबह ब्रेड खाना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता और अगर आप खा रहे हैं तो पीनट बटर के साथ न खाएं. यह दोनों चीजें भले ही आपको हेल्दी लग रही हैं, लेकिन शुगर के मरीज के लिए अनहेल्दी ऑप्शन है. इसमें मौजूद मिठास शरीर के शुगर लेवल को बढ़ा सकती है. इसलिए इन चीजों को खाली पेट खाने से बचना चाहिए.
कॉर्नफ्लेक्स और दूध का सेवन करना
कॉर्नफ्लेक्स और दूध से बना नाश्ता हेल्दी और हल्का लगता है, लेकिन शुगर के मरीज के लिए यह बेस्ट ऑप्शन नहीं है. इसमें बहुत ज्यादा चीनी हो सकती है और अगर आपको हाई लेवल की डायबिटीज है तो खाने से पहले पैकेट पर लिखी सामग्री और चीनी की मात्रा जरूर चेक कर लें. बिना चीनी वाले ऑप्शन सेलेक्ट करें और नाश्ते में फाइबर व प्रोटीन के स्रोत भी शामिल करें.
विज्ञापन
राइस इडली का सेवन करना
आप यह सोचकर राइस इडली का सेवन करते हैं कि यह स्टीम में बनाई गई है और हेल्थ के लिए अच्छी है. इडली बेशक हेल्दी होती है, लेकिन अगर आप शुगर के मरीज हैं और ज्यादा मात्रा में राइस इडली खाते हैं तो आपको सोचने की जरूरत है. चावल वैसे ही शुगर में कम खाने चाहिए, क्योंकि यह शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को बढ़ा सकता है. इससे पूरे दिन इंसान को परेशानी हो सकती है.
आप इन चीजों का सेवन कम मात्रा या डॉक्टर की सलाह पर करें. कई बार शुगर का लेवल दवा की वजह से भी घटता और बढ़ता रहता है.