---विज्ञापन---

‘400 का टारगेट छोड़ो, BJP का बेड़ा भी पार नहीं होगा’, मोदी सरकार पर जम कर बरसे भगवंत मान

Bhagwant Mann Slammed Modi Government: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं। इसके बाद से ही आप नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। ऐसा ही जोश पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी दिखाया और दावा किया कि इस आम चुनाव में भाजपा की हार पक्की है। देखिए पूरा वीडियो।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (एएनआई)
---विज्ञापन---

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यानी शनिवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) मुख्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 400 सीटों के आंकड़ों पर जीत हासिल करने का टारगेट छोड़िए, भाजपा का बेड़ा तक पार नहीं होगा। मान ने कहा कि राजनीति में जब भी किसी को गलतफहमी हुई है कि वो सबसे बड़ा है, जनता ने उसे सच्चाई दिखा दी है।

भगवंत मान ने कहा कि 4 जून को जब लोकसभा चुनाव का परिणाम आएगा तो पता चल जाएगा कि भाजपा हार गई है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में कोई भी सरकार आम आदमी पार्टी के बिना नहीं बन सकती है। पंजाब के सीएम ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा देश के लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रह रही है लेकिन इस चुनाव में उसकी हार तय है। जनता को पता है कि देश में क्या चल रहा है और इसकी तस्वीर जल्द ही साफ होगी।

---विज्ञापन---
First published on: May 11, 2024 05:48 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola