हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: मिथुन राशि वाले करें ये खास उपाय, करियर कारोबार में मिलेगी सफलता

Astrology Upay: मिथुन राशि के लोगों को कई उपायों को करना चाहिए. इन उपायों को करने से जीवन में परेशानियों से मुक्ति मिलती है. करियर और कारोबार में सफलता के लिए आप इन्हें जरूर अपनाएं. आइये इसके बारे में पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Astrology Upay: मिथुन राशि वायु प्रधान तत्व वाले होते हैं. इन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है. मिथुन राशि का स्थान छाती, बाजू और श्वास नली में होता है. मिथुन राशि वालों के लिए चार मुखी रुद्राक्ष धारण करना अच्छा होता है. मिथुन राशि के जातकों को गणेश जी की पूजा करनी चाहिए. गणेश जी की पूजा करना मिथनु राशि वालों को लाभ मिलता है. गणेश जी की पूजा से कृष्ण जी की पूजा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

सुख-शांति और कष्टों से मुक्ति के लिए उपाय

जीवन में चल रही मुश्किलों से मुक्ति के लिए और कष्टों को दूर करने के लिए विष्णु शनि मंदिर जाकर पूजा करनी चाहिए. परिवार में सुख और शांति के लिए शनि मंदिर जाना लाभकारी होता है. शनिदेव के मंदिर में दर्शन करें. शनिदेव की पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलेगी और आपको करियर में सफलता मिलेगी.

ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 3 वाले लोग? जानिए खूबियां और किन आदतों से रहना चाहिए दूर

विज्ञापन

शनिदेव कर्मों का फल प्रदान करते हैं. आपको शनि की कृपा से अच्छे कर्मों का फल मिलेगा. शनिदेव की पूजा करने के लिए मंदिर जाने की बजाय पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करनी चाहिए. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करने सा लाभ मिलता है. आप इस उपाय को कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

मिथुन राशि के जातकों को अधिक मसालेदार खाने और मांसाहार से परहेज करना चाहिए. आपको घर में मछली और पक्षियों का पालने से भी बचना चाहिए. चमड़े की चीजों का इस्तेमाल करने से बचें. जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए. आपको इसके कारण परेशान होना पड़ सकता है. काम को अधूरा छोड़ने से बचना चाहिए और काम को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: सावधान! गलत तरीके से घड़ी पहनना पड़ सकता है भारी, जानिए हाथ की घड़ी से जुड़े वास्तु नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola