तौलिया धोते समय उसमें सिरका डालने से क्या होता है? यहां जानिए Towel में क्या बदलाव कर सकता है विनेगर
Washing Towel With Vinegar: तौलिया में सिरका डालने पर उसकी सिर्फ सफाई ही नहीं होती है बल्कि तौलिया को और भी कई फायदे मिल जाते हैं. ऐसे में यहां जानिए तौलिये में सिरका डालना किस-किस तरह से फायदेमंद है और सिरके को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है.

Vinegar In Towel Benefits: तौलिया को साफ करने के लिए उसे कुछ देर पानी में भिगोकर रखा जाता है या फिर मशीन में घुमाया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं तौलिया की सफाई के लिए सिरके का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. सिरका या कहें विनेगर सस्ता आता है और इससे तौलिया को साफ किया जाए तो यह कमाल का असर दिखाता है. लेकिन, तौलिया में सिरका (White Vinegar) डालने के फायदे यहीं तक सीमित नहीं हैं. यहां जानिए तौलिये में सिरका डालने पर क्या-क्या होता है और इससे तौलिया को साफ करने का सही तरीका क्या है.
तौलिया में सिरका डालने के क्या फायदे हैं
2 / 7तौलिये की सफाई में विनेगर डाला जाए तो यह कड़े तौलिया को सॉफ्ट बनाता है, तौलिये से आने वाली बदबू को दूर करता है. इसके अलावा, तौलिये को सिरके से साफ करने पर यह उसकी एब्जॉर्बिंग पावर वापस लाता है यानी तौलिया एकबार फिर जल्दी सूखने लगता है. (Image Credits - Pexels)
तौलिये पर कैसे लगाएं सिरका
3 / 7तौलिया धोते समय उसमें डेढ़ कप सिरका डाला जा सकता है. अगर मशीन में तौलिया धो रहे हैं तो इसके ऊपर सीधा ही सिरका डाल सकते हैं या फिर फैब्रिक सॉफ्टनर कंपार्टमेंट में सिरका डाला जा सकता है. (Image Credits - Pexels)
गर्म पानी से धोएं तौलिया
4 / 7तौलिये पर सिरका डाल लेने के बाद इसे गर्म पानी से धोएं. इससे सिरके का असर अच्छा दिखता है. लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि पानी उतना ही गर्म हो जितना तौलिया झेल सकता है. (Image Credits - Pexels)
बेकिंग सोडा से भी कर सकते हैं सफाई
5 / 7तौलिया को विनेगर से धोने के बाद इसमें आधा कप बेकिंग सोडा भी डाला जा सकता है. बेकिंग सोडा से सफाई करने पर तौलिया और ज्यादा सॉफ्ट हो जाता है और उसमें से बदबू पूरी तरह दूर हो जाती है सो अलग. (Image Credits - Pexels)
तौलिये को सुखाएं
6 / 7तौलिये को अच्छे से सुखाना जरूरी है. ध्यान रहे कि तौलिया को ड्रायर और फिर कुछ देर धूप लगाना सबसे अच्छा होता है. इससे तौलिये की सीलन हट जाती है. (Image Credits - Pexels)
क्या रोज सिरके से करनी चाहिए तौलिये की सफाई
7 / 7नहीं, रोजाना तौलिये की सफाई सिरके से करना जरूरी नहीं है बल्कि आप हर कुछ हफ्तों में 1-2 बार इस तरह तौलिया को साफ कर सकते हैं. इस तौलिये की डीप क्लीनिंग हो जाती है. (Image Credits - Pexels) यह भी पढ़ें - किचन सिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, अंदर की सारी गंदगी निकाल देगा यह हैक