वैभव IN, अभिषेक OUT…वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा. सीरीज 2-2 की बराबरी पर चल रही है. अंतिम मैच में टीम इंंडिया की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. आइए भारत की संभावित प्लेइंग-11 पर एक नजर डालते हैं.

IND VS WI

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? (Photo: ANI)

Team India Possible Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज काफी रोमांचक रही है. बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए हैं. विंडीज के कप्तान शाई होप ने बल्ले से कोहराम मचाया हुआ है. सीरीज 2-2 की बराबरी पर चल रही है. अब पांचवां और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु में 17 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी. बेंगलुरु की पिच भी बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल है. वहां पर पर भी बहुत रन बन सकते हैं. भारत को हैदराबाद में हुए चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया की गेंदबाजी पूरे सीरीज में काफी खराब रही है. पांचवें मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

संजू सैमसन ने चार मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने बढ़िया बल्लेबाजी की है. अभिषेक शर्मा ने तीसरे मैच में अर्धशतक लगाया था. अन्य मैचों में अभिषेक फ्लॉप रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी को अभी तक प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है. वो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. पांचवें मुकाबले में अभिषेक की जगह वैभव को खिलाया जा सकता है. गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर एक और बड़ा बदलाव कर सकते हैं. ईशान किशन के लिए भी सीरीज अच्छी नहीं रही है. उन्हें भी बाहर बिठाया जा सकता है. उनकी जगह पर वैभव की एंट्री हो सकती है. तीसरे नंबर पर संजू उतर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजह

गेंदबाजी में बदलाव होना तय

भारतीय गेंदबाजी के ऊपर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं. अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए हैं. अब उनका खेलना मुश्किल है. शिवम दुबे को उनकी जगह प्लेइंग-11 में खिलाया जा सकता है. इसके अलावा किसी अन्य खिलाड़ी को भी मौका मिल सकता है. कहा जा रहा है कि भुवनेश्वर कुमार को जगह दी जा सकती है. मयंक यादव की जगह भी खतरे में है. उनके स्थान पर कुलदीप यादव खेल सकते हैं. बेंगलुरु की पिच पर वो अपनी स्पिन से भारत को जीत दिला सकते हैं.

विज्ञापन

बेंगलुरु में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

भारत ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक 8 टी20I मुकाबले खेले हैं. 4 में भारत को जीत मिली है, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम ने यहां अपना पिछला टी20 मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें मुकाबला दो सुपर ओवर तक पहुंच गया था. विंडीज की टीम खतरनाक फॉर्म में चल रही है. ऐसे में भारत को जीतने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी. गेंदबाजों को अंतिम मुकाबले में अपना दम दिखाना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ