Vastu Tips: सावधान! गलत तरीके से घड़ी पहनना पड़ सकता है भारी, जानिए हाथ की घड़ी से जुड़े वास्तु नियम

Vastu Tips: आपने अक्सर दीवार की घड़ी को लेकर वास्तु नियमों का बारे में सुना होगा. क्या आप जानते हैं कि, हाथ में घड़ी पहनने को लेकर कई वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए. वरना यह आपके लिए भारी पड़ सकता है. चलिए हाथ की घड़ी से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में जानते हैं.

Vastu Tips

Photo Credit- AI

Vastu Tips For Wrist Watch: लोग हाथ में घड़ी पहनते समय कई गलतियां कर देते हैं, जो वास्तु की दृष्टि से अशुभ मानी जाती हैं. हाथ में घड़ी पहनने को लेकर कई वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए. आप सही तरह से और नियमों के साथ हाथ में घड़ी पहनते हैं, तो इससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा. हाथ की घड़ी को लेकर वास्तु में बताए गए नियमों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कैसी होना चाहिए घड़ी?

गोल्डन या सिल्वर कलर की घड़ी शुभ मानी जाती है. हाथ की घड़ी बहुत बड़ी या अजीब आकार की नहीं होनी चाहिए. गोल या चौकोर घड़ी पहनना शुभ होता है. घड़ी कलाई के अनुसार, मध्यम आकार की होनी चाहिए. वास्तु में ऐसी घड़ी को शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

फिटिंग की घड़ी पहनें

कई लोग ढीली घड़ी पहनते हैं. ढीली घड़ी पहनने से एकाग्रता कम होती है. इसके साथ ही यह असुविधाजनक होता है. घड़ी का पट्टा हमेशा फिटिंग का होना चाहिए. फिटिंग के पट्टे वाली घड़ी पहनना शुभ माान जाता है.

विज्ञापन

मेटल की चेन वाली घड़ी

आपको मेटल की चेन वाली घड़ी पहननी चाहिए. यह घड़ी अन्य की तुलना में अधिक शुभ होती है. इससे आर्थिक तंगी दूर होती है. वास्तु के अनुसार, मेटल की चेन वाली घड़ी पहनने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है.

विज्ञापन

किस हाथ में पहनें घड़ी?

आपको घड़ी बाएं हाथ में पहननी चाहिए. घड़ी को गैर-जरूरी हाथ में पहनने की सलाह दी जाती है. अगर कोई उल्टे हाथ से काम करता है, तो उसे दाएं हाथ में घड़ी पहननी चाहिए. घड़ी को इन सभी बातों का ध्यान रखकर पहनना चाहिए.

हाथ घड़ी से जुड़ी अन्य बातें

हाथ की घड़ी टूटी हुई नहीं होनी चाहिए. पट्टा साबुत होना चाहिए और शीशी चटका नहीं होना चाहिए. बंद घड़ी पहनने से बचना चाहिए. आपको दूसरे लोगों की घड़ी बांधने से बचना चाहिए. यह अच्छा नहीं माना जाता है. दूसरों की घड़ी पहनना या दूसरों को घड़ी देना नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ