Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Haryana Assembly Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब सबकी निगाहें विधानसभा चुनावों पर टिकी हैं। इससे पहले 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आए हैं। इस उपचुनाव में एनडीए को झटका लगा। इंडिया गठबंधन के खाते में 10 सीटें आईं, जबकि एनडीए को 2 सीटें मिलीं। बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की। आइए जानते हैं कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर क्या माहौल है?
हरियाणा के राजेंद्र ने News24 के ‘माहौल क्या’ प्रोग्राम में कहा कि पानीपत की एक ग्राम पंचायत के खाते में 150 करोड़ रुपये जमा हैं। इंडियन ऑयल की रिफाइनरी बनाने के लिए पंचायत की जमीन अधिग्रहण की गई थी। इसे लेकर जो मुआवजा मिला था, वो भी आज ग्राम पंचायत के खाते में जमा है। वो पैसे नहीं निकलते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव में कांग्रेस का माहौल बना हुआ है। जाटों का वोट कांग्रेस को मिलेगा। बाकी जाति वाले लोग अलग-अलग पार्टी को वोट देंगे। वीडियो में देखें पूरी जानकारी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.