
एशियन गेम्स 2026 के दौरान यहां फ्री में देखें टीम इंडिया के मुकाबले, वैभव सूर्यवंशी आ सकते हैं नजर
Written By Aditya

Written By Aditya
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 फिलहाल जापान के आइची नागोया में खेला जा रहा है. जहां पर 24 सितंबर से पुरुष क्रिकेट का इवेंट शुरू होना है. टीम इंडिया हालांकि अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलने वाली है. पिछली बार गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम इंडिया के ऊपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. इस इवेंट में भारत अपनी मुख्य टीम के साथ खेलने उतरा है. जिसके कारण ही फैंस अब जानना चाहते हैं कि टीम इंडिया के मुकाबले कहां पर फ्री में देख सकते हैं?
एशियन गेम्स 2026 का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर हो रहा है. ऐसे में भारतीय टीम के सभी क्रिकेट के मुकाबले भी यहीं पर देखने को मिलने वाले हैं. टीवी पर फैंस इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर इस मुकाबला का प्रसारण सोनी लिव पर होने वाला है. हालांकि अगर टीम इंडिया के इस मुकाबले को फ्री में देखना चाहते हैं, तो ये मैच डीडी स्पोर्ट्स पर भी आएगा. जहां पर टीम इंडिया के कई सुपरस्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. हालांकि फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर इस मेगा इवेंट के दौरान वैभव सूर्यवंशी को मौका देंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: