हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भरी हुंकार, करेंगे एक बड़ा आंदोलन, जानें क्यों?

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन बिल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वक्फ में सदस्य मुस्लिम समुदाय के बाहर का कैसे हो सकता है?

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi: महाराष्ट्र में AIMIM ने रामगिरी महाराज और बीजेपी नेता नितेश राणे के खिलाफ प्रदर्शन किया है। पार्टी ने छत्रपति संभाजीनगर से लेकर मुंबई तक शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान औरंगाबाद के पूर्व सांसद इम्तियाज अली और AIMIM के वारिस पाठन जैसे नेता मौजूद रहे। बता दें रामगिरी महाराज और नितेश राणे ने इस्लाम और पैगंबर मुहम्मद के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके विरोध में AIMIM ने ये रैली निकाली।

बुधवार को इस बारे में मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। यह प्रदर्शन AIMIM के स्थानीय नेताओं के चलते सफल रहा है। प्रदर्शन कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह इशारा दे दिया है कि वह किसी पार्टी और सरकार का अन्याय नहीं सहने वाले। एआईएमआईएम चीफ ने आगे वक्फ संशोधन बिल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वक्फ में सदस्य मुस्लिम समुदाय के बाहर का कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इस बात का संज्ञान नहीं लिया तो वह इस मुद्दे पर जल्द एक बड़ा आंदोलन करेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola