---विज्ञापन---

AR Rahman और Saira के तलाक के बीच चर्चा में बेटियां, क्या करती हैं खतीजा और रहीमा?

AR Rahman Daughters: सिंगर और म्यूजीशियन एआर रहमान और सायरा बानो का तलाक हो गया है। इस बीच दोनों की बेटियां चर्चा में आ गई हैं। आइए जानते हैं कि खतीजा और रहीमा क्या करती हैं...

A. R. Rahman With Daughters.
---विज्ञापन---

AR Rahman Daughters: ऑस्कर विनर सिंगर और म्यूजीशियन एआर रहमान अपने तलाक को लेकर इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं। 29 साल से साथ रहने के बाद सिंगर ने अपनी पत्नी सायरा बानो से ग्रे तलाक ले लिया है। इस खबर से फैंस भी काफी शॉक्ड हैं। इस बीच एआर रहमान और सायरा बानो की दोनों बेटियां खतीजा और रहीमा चर्चा में आ गई हैं। लोग उनके बारे में जानने के लिए ज्यादा से ज्यादा सर्चिंग कर रहे हैं। जाहिर है कि अपने पेरेंट्स के तलाक पर बीते दिन खतीजा और रहीमा का रिएक्शन आया था, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। आइए जानते हैं कि दोनों आखिर क्या करती हैं?

क्या करते हैं सिंगर के बच्चे

बता दें कि एआर रहमान और सायरा बानो की दोनों बेटियां खतीजा और रहीमा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा उनका एक बेटा अमीन भी है। खतीजा की बात करें तो उन्हें हमेशा नकाब में देखा गया है। फिलहाल उनकी शादी हो चुकी है। उन्होंने साल 2022 में साउंड इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद से चेन्नई में शादी रचाई थी। इसके अलावा खतीजा ‘मिनमिनी’ से बतौर म्यूजिक डायरेक्टर तमिल इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर चुकी हैं। वहीं एआर रहमान की छोटी बेटी रहीमा पेशे से व्लॉगर हैं और नकाब से दूर रहती हैं। वह अपने हर ब्यूटीफुल लुक से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा अमीन अपने पिता की तरह सिंगर हैं। उन्हें अपने कई गानों के लिए अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2024 09:59 AM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola