UAE lottery winner: 29 साल के भारतीय शख्स ने लॉटरी से जीती 240 करोड़ का जैकपॉट. इतनी बड़ी रकम जीतने वाले वो पहले शख्स बने हैं. दरअसल, अबू धाबी में रहने वाले 29 साल के अनिल कुमार ने यूएई लॉटरी में 240 करोड़ से भी ज्यादा का जैकपॉट जीता है. कैसे जीता है वह जानकर आप हैरान हो जाएंगे. 18 अक्टूबर को यूएई में आयोजित 23वें लकी डे ड्रॉ हैशटग 251018 में यह शानदार इनाम जीता गया. वो कहते हैं ना जब ऊपर वाला देता है तो छप्पड़ फाड़ के देता है. 29 साल के अनिल कुमार के साथ ही कुछ ऐसा ही हुआ. वह रातोंरात अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. दरअसल अबू धाबी में रहने वाले 29 साल के अनिल कुमार बोला ने यूएई लॉटरी में 100 मिलियन दरहम मतलब इंडियन करेंसी के मुताबिक ₹240 करोड़ से भी ज्यादा का जैकपॉट जीता. अब इसके साथ ही यूएई में अनिल भी नए अरबपति बन गए. जब उनसे पूछा गया कि वह इतनी बड़ी रकम को कैसे खर्च करेंगे? तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर सोच ही रहा हूं कि इसे सही जगह इन्वेस्ट करूं और सही तरीके से खर्च करूं.
बेशक इस जैकपॉट को जीतने के बाद मुझे महसूस हो रहा है कि मेरे पास पैसा है. अब मैं अपनी सोच के हिसाब से काम करना चाहता हूं. मैं कुछ बड़ा करना चाहता हूं. अनिल ने आगे कहा कि वो एक सुपर कार खरीदना चाहते हैं. साथ ही इस पल का जश्न किसी शानदार रिसोर्ट या फिर सात स्टार होटल में मनाना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार को यूएई ले जाना चाहता हूं और उनके साथ रहकर पूरी जिंदगी का आनंद लेना चाहता हूं. मेरे माता-पिता बहुत छोटे-छोटे सपने और पलों में खुश रहते हैं. मैं उनका हर सपना पूरा करना चाहता हूं.
संबंधित खबरें
आईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
2 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
3 hrs agoवाराणसी पहुंचा 308 पहियों वाला विशाल ट्रक, बेल्जियम से आई 200 टन की मशीन को देखने के लिए उमड़ी भीड़
1 day agoIND vs WI: टीम इंडिया ने 406 रन चेज कर रचा इतिहास, रोहित-गिल के तूफान से टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoIND vs WI: दूसरे ODI में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? मोहम्मद सिराज को मिल सकता है मौका
1 day agoIPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 बड़े नाम, लिस्ट में CSK-MI के दिग्गज भी शामिल
2 days ago101 शतक जड़ने से कितनी दूर विराट कोहली? जानिए टीम इंडिया के बचे हुए मैचों का पूरा गणित
2 days agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
2 days agoबढ़ने वाले हैं AC-फ्रिज और वॉशिंग मशीन के दाम, 1 अक्टूबर से महंगे होंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines