News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Rahul Gandhi Statement: कांग्रेस की ओर से दिल्ली में ‘न्याय मंच-अब इंडिया बोलेगा’ सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर अपना बयान दिया। एक अग्निवीर से राहुल गांधी ने कहा कि आपकी शादी हो जाएगी। मैं आपकी शादी में जरूर आऊंगा। इसके बाद एक युवा अग्निवीर योजना को लेकर अपनी पीड़ा बयां करता है। युवा कहता है कि लगभग डेढ़ लाख लोग घूम रहे हैं। इन लोगों का बुरा हाल है। युवाओं को घर से पैसे नहीं मिलते, जब ये लोग ट्रेन में चढ़ते हैं, टीटीई उनको मारने लगता है।
युवा कहता है कि ट्रेनों में न ही उनको जगह मिलती है। आलम ये होता है कि बाथरूम के गेट के बाहर सोकर उनको सफर पूरा करना पड़ता है। इस युवा के साथ राहुल गांधी भी हां में हां मिलाते दिखते हैं। इसके बाद राहुल वंदे भारत ट्रेन के बारे में कुछ बोलते हैं। युवा की प्रतिक्रिया इस पर चौंकाने वाली होती है। वह कहता है कि ऐसी ट्रेन तो उनके नसीब में ही नहीं है। इसके बाद युवा कुछ और बातों को लेकर सत्तासीन दलों पर निशाना साधता है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। आइए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.