हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: शहीद अंशुमान की मां ने किया 'अग्निवीर' का विरोध! क्या पूरी होगी राहुल की मांग? 5 पॉइंट्स में समझें

Agniveer Scheme: कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से लाई गई अग्निवीर योजना का शुरुआत से विरोध करते रहे हैं। हाल ही में शहीद अंशुमान की मां ने ी राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद वह भी इस योजना के विरोध में नजर आईं। इस रिपोर्ट में 5 पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला।

विज्ञापन

शहीद अंशुमान की मां भी अग्निवीर योजना के खिलाफ हो गई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने सरकार से इस योजना को बंद करने की मांग उठाई है। राहुल गांधी शुरुआत से ही केंद्र की मोदी सरकार की इस योजना का विरोध करते आए हैं। लंबे समय से वह इस योजना को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि रेजिमेंट मेडिकल ऑफिसर कैप्टन अंशुमान सिंह शहीद हो गए थे। जुलाई 2023 में वह शहीद हुए थे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित कर चुकी हैं।

राहुल गांधी से मिलने के बाद शहीद अंशुमान की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फौज 2 तरह की नहीं होनी चाहिए। हमें सरकार से उम्मीद है कि वह राहुल गांधी की बात मानेगी। इस रिपोर्ट में जानिए कि शहीद अंशुमान की मां अग्निवीर के खिलाफ क्यों हैं, क्या सेना इस योजना को बदलना चाहती है, इस योजना के खिलाफ बड़े विवाद क्या हैं, अग्निवीर और नॉर्मल सेना में क्या अंतर है और आखिर केंद्र सरकार क्यों अग्निपथ योजना क्यों लेकर आई है? देखिए इस योजना के हर पहलू को समझाती यह स्पेशल वीडियो स्टोरी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola