
PAK vs BAN: पाकिस्तान को इन 5 हीरो ने फाइनल में पहुंचाया, चकनाचूर हुआ बांग्लादेश का सपना
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
PAK vs BAN: 25 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया. पाकिस्तान ने 11 रनों से जीत हासिल करते हुए एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली. एशिया कप फाइनल में भारत और पाकिस्तान पहली बार भिड़ेंगे. इससे पहले दोनों देश के बीच एशिया कप में कभी भी फाइनल नहीं खेला गया है. बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के 5 बल्लेबाजों ने मैच का पासा पलट दिया. पाकिस्तान की ओर से 23 गेंदों में 31 रन मोहम्मद हारिस ने बनाए. इसके बाद मोहम्मद नवाज ने 15 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली. वहीं शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 17 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा हारिस रऊफ ने भी 3 विकेट झटके. वहीं सैम अयूब ने भी 2 विकेट लिए. पाकिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों ने बांग्लादेश को हराकर कमाल कर दिया. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: UPL T20 2025: देहरादून वॉरियर्स के पहले 6 मैचों का शेड्यूल, जानें कब-कब मैदान पर उतरेगी युवराज की टीम
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: