हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

5 खिलाड़ियों की हो सकती है भारतीय टीम से छुट्टी, प्रोटियाज के खिलाफ किया 'शर्मनाक' प्रदर्शन

IND vs SA: भारत A और साउथ अफ्रीका A सीरीज में टीम इंडिया के 5 बड़े सितारे फ्लॉप हो गए हैं. इन खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का नाम भी शामिल है. ये खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी धाक नहीं जमा सके. ऐसे में ये खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर हो सकते है. आइए एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

IND vs SA: भारत A और साउथ अफ्रीका A के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 नवंबर को राजकोट में खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. इस सीरीज में 5 भारतीय खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. अभिषेक शर्मा ने 3 मैचों में लगभग 25 की औसत के साथ 74 रन बनाए थे. इसके अलावा रियान पराग 2 मैचों में 12.50 की औसत के साथ 25 रन ही बना पाए.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड ने किया Ashes Series के पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, आर्चर-वुड की हुई वापसी, इन खिलाड़ियों का कटा पत्ता

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी 3 मैचों में 70 रन ही बना सके. एशिया कप 2025 में धमाल मचाने वाले तिलक वर्मा के लिए भी ये सीरीज निराशाजनक रही. उन्होंने 3 मैचों में 79 रन बनाए. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का भी जादू नहीं चल सका. उन्होंने 2 मैच में केवल 2 विकेट लिए. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma को ICC रैंकिंग में लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा खेल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola