हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टूट गया रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 18 साल के आयुष म्हात्रे ने शतक जड़ 'हिटमैन' को पछाड़ा, ऐसे बन गए नंबर 1

Ayush Mhatre Breaks Rohit Sharma Record: अंडर 19 टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए शानदार शतक बनाया. इसी के साथ वो तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ चुके हैं. उन्होंने शतक जड़ते ही ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का 19 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन
18 साल का युवा निकला रोहित से आगे

Ayush Mhatre Breaks Rohit Sharma Record: 18 साल के आयुष म्हात्रे इस समय शानदार फॉर्म में हैं. CSK के इस स्टार खिलाड़ी ने अब रोहित शर्मा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आयुष म्हात्रे फर्स्ट क्लास एवं लिस्ट A क्रिकेट में शतक जड़ चुके थे. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ शतक जड़ा और ये टी20 क्रिकेट में उनकी पहली सेंचुरी रही. इसी के साथ वो तीनों फॉर्मेट में शतक ठोक चुके हैं. सभी प्रारूपों में शतक जड़ने वाले सबसे युवा प्लेयर बन चुके हैं.

आयुष म्हात्रे ने तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा जब 19 साल 339 दिन के थे, तब उन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा था. उनके नाम ये वर्ल्ड रिकॉर्ड पिछले 19 साल से था और अब आयुष म्हात्रे ने पीछे छोड़ दिया. 18 साल 135 दिन के आयुष तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन चुके हैं. लिस्ट में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और पाकिस्तान के अहमद शहजाद का नाम भी है लेकिन आयुष म्हात्रे सबसे ऊपर हैं. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- RCB के बाद बिकने की कगार पर आई राजस्थान रॉयल्स, नए खरीदार की तलाश में संजू की पुरानी IPL टीम!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola