हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रियाद, जेद्दा..., सऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द, क्या वापस मिलेगा रिफंड

Air India News: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 10 अक्तूबर को यमन के हूती विद्रोहियों की तरफ से मिसाइल हमले में तकरीबन 14 लोगों की जान चली गई थी, जिसके कारण हवाईअड्डे को 17 अक्तूबर तक के लिए बंद कर दिया गया, इसी के मद्देनजर एयर इंडिया ने अहम फैसला लिया है.

विज्ञापन
एयर इंडिया-इंडिगो ने सऊदी की फ्लाइट सर्विसेज को लेकर लिया अहम फैसला (Photo-PTI)

Air India-Indigo Cancels Saudi Flights Until October 17: सऊदी अरब में सुरक्षा हालात को देखते हुए एयर इंडिया ने 17 अक्टूबर 2026 तक रियाद, दम्माम और जेद्दा के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. वहीं इंडिगो ने एक और एयरपोर्ट मदीना के लिए भी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है. ये फैसला यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बंद रहने की वजह से लिया गया है. एयरलाइन कंपनी ने कहा है कि वो इस रीजन में हो रही गतिविधियों पर नजर रख रही है और फ्लाइट ऑपरेशन फिर से शुरू करने से पहले हालात का जायजा ले रही है. एयर इंडिया ने कहा है कि फ्लाइट कैंसिल होने से अफेक्टेड पैसेंजर्स को पूरा रिफंड दिया जा रहा है, वहीं इंडिगो ने वेबसाइट पर डिटेल्स चेक करने को कहा है.

रियाद एयरपोर्ट क्यों बंद किया गया है?

12 अक्टूबर को जारी ‘नोटिस टू एयर मिशन्स’ (NOTAM) के मुताबिक, किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट 17 अक्टूबर को 2100 GMT तक बंद रहेगा. एविएशन अधिकारियों ने एयरपोर्ट की सुविधाओं की सुरक्षा और ऑपरेशनल तैयारी सुनिश्चित करने की जरूरत का हवाला दिया है. ये हवाईअड्डा 10 और 11 अक्टूबर को हुए हमलों के बाद बंद किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, इन घटनाओं में कई लोग हताहत हुए; एक हमले में करीब 14 लोगों की मौत हुई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए. एक और घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए. इन घटनाओं ने पूरे मिडिल ईस्ट में सिविल एविएशन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

इंटरनेशनल एयरलाइंस के शेड्यूल में बदलाव

सुरक्षा के बढ़ते जोखिमों को देखते हुए कई इंटरनेशनल एयरलाइंस ने अपने ऑपरेशन में बदलाव किया है. लुफ्थांसा ग्रुप ने 16 अक्टूबर तक रियाद के लिए अपनी सर्विस रोक दी है, जबकि एयर फ्रांस ने अक्टूबर के आखिर तक फ्लाइट कैंसिल करने का फैसला बढ़ाया है. एतिहाद एयरवेज ने भी सऊदी अरब के लिए उड़ानें रोकने की अवधि बढ़ा दी है. डेल्टा एयर लाइन्स ने अपनी अटलांटा-रियाद सर्विस शुरू करने की तारीख 23 अक्टूबर से बढ़ाकर मार्च 2027 कर दी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- दुनिया की 8वीं सबसे महंगी सेना, फिर भी चंद हूतियों के आगे क्यों बेबस सऊदी अरब?

इस बीच, US फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने अमेरिकी एयरलाइंस को सलाह दी है कि वो सऊदी अरब के लिए या उसके ऊपर से उड़ान भरते समय सावधानी बरतें. यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी ने भी मिसाइल और ड्रोन के खतरों के बीच इलाके के एयरस्पेस के लिए चेतावनी का दायरा बढ़ाया है.

विज्ञापन

एयर ट्रैवल में रुकावटें जारी रह सकती हैं

कई एविएशन एनालिस्ट ने ज्यादा जोखिम वाले इलाकों से बचने के लिए अल्टरनेट रूट्स का सुझाव दिया है. हालांकि रास्ता बदलने से जेट फ्यूल का खर्च बढ़ सकता है, ट्रैवल टाइम लंबा हो सकता है और क्रू की शेड्यूलिंग मुश्किल हो सकती है. चूंकि सऊदी अरब यूरोप और एशिया के बीच एक अहम कड़ी है, इसलिए लंबे समय तक रुकावटें रहने से इस इलाके के बाहर भी इंटरनेशनल ट्रैवल और एयरलाइन कनेक्टिविटी पर असर पड़ सकता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola