PM Swanidhi UPI Credit Card: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, स्ट्रीट वेंडर्स को मिल रहा है 30,000 रुपये तक की लिमिट वाला लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड; जानें नियम

PM Swanidhi UPI Credit Card Update: केंद्र सरकार पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को 30,000 रुपये तक की लिमिट वाला लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड दे रही है. जानें योग्यता, दस्तावेज और यूपीआई लिंकेज की पूरी जानकारी.

PM Swanidhi Credit Card

पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिल रहा है लाइफटाइम फ्री RuPay क्रेडिट कार्ड (Photo - PTI)

अगर आप भी रेहड़ी, पटरी या ठेला लगाकर अपना छोटा-मोटा कारोबार करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. देश के छोटे कारोबारियों और स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक शानदार पहल की है. पीएम स्वनिधि योजना (PM Swanidhi Scheme) के तहत अब लाभार्थियों को केवल लोन ही नहीं, बल्कि यूपीआई (UPI) से जुड़ा हुआ स्पेशल क्रेडिट कार्ड भी दिया जा रहा है. इस कार्ड के जरिए वेंडर्स को 30,000 तक की क्रेडिट लिमिट और कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं. जान‍िये इस क्रेडिट कार्ड की क्या खूबियां हैं, कौन इसके लिए आवेदन कर सकता है और आपको इसका लाभ कैसे मिल सकता है.

विज्ञापन

क्या है पीएम स्वनिधि योजना और क्रेडिट कार्ड की खासियत?

कोरोना काल में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदारों को आर्थिक सहारा देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू की गई थी. इसके तहत सरकार तीन चरणों में लोन देती है. पहले चरण में बिना किसी गारंटी के 15,000 रुपये तक का लोन और दूसरा व तीसरा चरण ये है क‍ि समय पर भुगतान करने पर 25,000 और फिर 50,000 रुपये तक का लोन म‍िलता है.

विज्ञापन

अब इसी योजना के तहत पात्र वेंडर्स को 30,000 रुपये तक की क्रेडिट लिमिट वाला RuPay क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है. इसकी सबसे खास बातें ये हैं:

UPI से कनेक्टिविटी: इस कार्ड को आप अपनी यूपीआई (UPI) आईडी से जोड़ सकते हैं. यानी दुकान का सामान खरीदने या भुगतान करने के लिए आप सीधे यूपीआई के जरिए इस क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

ब्याज-मुक्त समय: बैंक की नीति के अनुसार आपको 20 से 50 दिनों तक ब्याज-मुक्त (Interest-Free) क्रेडिट की सुविधा मिलती है.

शुरुआती लिमिट: शुरुआत में इस कार्ड की इस्तेमाल सीमा 10,000 रुपये होगी, जिसे आपके अच्छे भुगतान रिकॉर्ड (Repayment Track Record) के आधार पर धीरे-धीरे बढ़ाकर 30,000 तक कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

इस कार्ड पर नहीं लगेगा कोई फालतू चार्ज!
अक्सर क्रेडिट कार्ड के नाम पर सालाना फीस (Annual Fees) या जॉइनिंग चार्ज का डर रहता है, लेकिन इस कार्ड के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है. इस पर कोई जॉइनिंग, एनरोलमेंट, एक्टिवेशन या सालाना रिन्यूअल चार्ज नहीं लगेगा. यानी यह पूरी तरह से लाइफटाइम फ्री (Lifetime Free) क्रेडिट कार्ड है. कार्ड की वैधता (Validity) जारी होने की तारीख से 5 साल तक होगी. अगर बकाये की राशि 500 रुपये तक है, तो कोई लेट पेमेंट पेनाल्टी नहीं लगेगी. 500 रुपये से अधिक बकाये पर बैंक के सामान्य नियम लागू होंगे.

कौन कर सकता है आवेदन?
इस शानदार क्रेडिट कार्ड को पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं:

विज्ञापन

आयु सीमा: आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
खाता ठीक होना चाहिए: आवेदक का बैंक खाता किसी भी बैंक में एनपीए (NPA) या राइट-ऑफ घोषित नहीं होना चाहिए.
क्रेडिट स्कोर: सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी न्यूनतम सिबिल/क्रेडिट स्कोर (Minimum Credit Score) की कोई अनिवार्य शर्त नहीं रखी गई है.

आवेदन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी?
अगर आप इस योजना के तहत क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपके पास ये दस्तावेज होने चाहिए:

विज्ञापन
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वेंडिंग सर्टिफिकेट या स्थानीय निकाय से जारी पहचान पत्र
  • बैंक खाते का विवरण
    जरूरत पड़ने पर मौजूदा पते का प्रमाण

मोदी सरकार की यह पहल देश के रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और उनके कारोबार को रफ्तार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. बिना किसी सालाना फीस के यूपीआई लिंक्ड क्रेडिट कार्ड मिलना छोटे कारोबारियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं, तो आज ही नजदीकी बैंक से संपर्क कर इस सुविधा का लाभ उठाएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ