Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को जोमैटो फूड डिलीवरी एजेंट का आरती की थाली के साथ स्वागत करते देखा जा सकता है। वीडियो को दिल्ली के एक व्यवसायी संजीव त्यागी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि दिल्ली में ट्रैफिक के बावजूद ऑर्डर प्राप्त करना, धन्यवाद जोमैटो। इस इंस्टाग्राम रील को 4.8 मिलियन से अधिक व्यूज और 428k लाइक्स मिल चुके हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि आदमी अपने दरवाजे पर Zomato के डिलीवरी एजेंट के आने का इंतजार कर रहा है। जैसे ही डिलीवरी एजेंट उसे अपना ऑर्डर देता है, वह आदमी गाना गाने लगता है। इसके बाद डिलीवरी बॉय मुस्कुराता है और अपना हेलमेट उतार देता है।
इसके बाद फूड का इंतजार कर रहा कस्टमर आरती की थाली से डिलीवरी ब्वॉय का स्वागत करता है और उसे तिलक लगाता है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कस्टमर के इस व्यवहार को बेहद शानदार बताया है। एक यूजर ने लिखा कि यह व्यवहार उन लोगों से बहुत बेहतर है जो सिर्फ गाली देना और अपमान करना जानते हैं।
बता दें कि त्योहारी सीजन और बारिश के चलते इन दिनों सड़कों पर काफी जाम लग रहा है। कई लोग घंटों ट्राफिक में फंसे रहते हैं। इस दौरान ऑफिस आने-जाने वालों, स्कूल आने जाने वालों बच्चों समेत डिलीवरी एजेंट्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
19 mins agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
12 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
20 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
22 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines