Scary Online Shopping :कई बार ऑनलाइन ऑर्डर के बाद डिलीवरी के वक्त ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की शिकायतें मिलती हैं लेकिन एक महिला ने जब एक प्रसिद्द कंपनी से कपड़े ऑर्डर किए तो उसे खून भरी शीशी मिली। अब महिला हैरान है कि आखिर ये खून भरी शीशी कपड़ों के बीच कहां से आ गई! वहीं कंपनी के पास भी कोई जवाब नहीं है।
अमेरिका की रहने वाली इस महिला ने वीडियो शेयर कर बताया है कि उसने शीन से अपने कपड़े ऑर्डर किए थे, जिसका पैकेट खोलने पर उसमें से इंसान के खून की शीशी मिली है। एना इलियट नाम की इस महिला ने कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका वीडियो शेयर किया था और कहा था कि जांच केंद्र पर जाने की जगह ये खून की शीशी मेरे कपड़ों के साथ मुझ तक पहुंच गई है।
कपड़े के साथ आई खून भरी शीशी
एना इलियट नाम की इस महिला ने कहा कि उसने दो कपड़े ऑर्डर किए थे लेकिन इसके साथ यह खून की शीशी भी आ गई। जिस पर ना तो किसी का नाम है और ना ही किसी डॉक्टर का कोई पता लिखा हुआ है। इतना ही नहीं इस शीशी में किसी तरह की कोई तारीख भी नहीं लिखी हुई है।
महिला ने जब इसकी जानकारी एक लेबोरेटरी को दी तो बताया गया कि वह किसी भी आम इंसान को इस तरह खून की शीशी नहीं भेजते, यह सिर्फ जांच केंद्र और डॉक्टर के पास ही भेजी जाती है। भूल कहां हुई है,इसकी जांच की जानी चाहिए। हालांकि महिला की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई।
यह भी पढ़ें : Bhabhi Dance Video Viral: भाभी के ‘पुष्पा’ डांस के आगे ‘नोरा फतेही’ भी फेल
महिला का कहना है कि जिस कंपनी से उसने ऑर्डर किया था, उसने अब इस शीशी की किसी तरह की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। वहीं महिला ने इंसान की शीशी से खतरा बताते हुए इसकी शिकायत भी की है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को मिलियन्स व्यूज मिल चुके हैं लेकिन महिला को कोई समाधान नहीं मिल पाया है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
14 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
22 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines