Women’s Premier League 2027: वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 को लेकर जंग शुरू हो गई है. आज 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में धमाकेदार ऑक्शन होने वाला है. सभी इसे लेकर उत्साहित हैं. पहली बार कोच्चि में ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है. इस बार कुल 150 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है. पांच फ्रेंचाइजी 27 खाली स्लॉट भरने के लिए तैयार हैं. ऑक्शन पूल में 122 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. 28 विदेशी खिलाड़ियों पर भी बोली लगेगी. ऑक्शन में खाली बचे कुल 27 में 20 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट रखे गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि किस टीम के पास कितना पैसा बचा है और किन खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है.
किस टीम के पास कितना पैसा?
आप सभी जानते हैं कि कुछ समय पहले मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स से अमेरिका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस को ट्रेड किया था. इस वजह से यूपी के पास सबसे ज्यादा पैसे बचे हुए हैं. यूपी के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी. यूपी अपनी टीम को मजबूत बनाने की पूरी कोशिश करेगी. ये मिनी-ऑक्शन है और इस वजह से फ्रेंचाइजियों के पास राइट टू मैच (RTM) कार्ड का ऑप्शन नहीं होगा. ये एक बड़ी वजह है कि सभी का ऑक्शन को लेकर उत्साह बना हुआ है. टीमों का कुल पर्स पहले से 15 करोड़ रुपए तय किया गया है. रिटेंशन के बाद अब सभी टीमों के पास कुल 8.15 करोड़ रुपए बचे हुए हैं.
WPL में रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट
दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेलो सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, लूसी हैमिल्टन, ममता मादिवाला, मैरिजेन कप्प, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा और श्री चरणी.
गुजरात जायंट्स: अनुष्का शर्मा, एश गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिंतीमणि कलिता, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, किम गार्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर और यस्तिका भाटिया.
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नेटली साइवर-ब्रंट, निकॉला केरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल और वैष्णवी शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, प्रथ्यूषा कुमार, ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, एलिसे पेरी, नदीन डी क्लर्क, प्रेमा रावत, सायाली सतघरे, जॉर्जिया वोल, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव और श्रेयांका पाटिल.
यूपी वारियर्स: दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, प्रतीका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख और सोफी एक्लेस्टोन.