Karwa Chauth 2026: रश्मिका-विजय समेत ये सेलिब्रेटी कपल मनाएंगे पहला करवा चौथ, चांद का दीदार कर खोलेंगे व्रत
Karwa Chauth 2026: फिल्मी जगत के 5 ऐसे कपल हैं जो पहली बार करवा चौथ मनाने जा रहे हैं. इनमें रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा भी शामिल हैं. ये सितारे धूमधाम से इस त्योहार को मनाएंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं हर साल अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. शाम में चांद का दीदार कर इस व्रत को खोला जाता है. इस खास त्योहार पर महिलाओं 16 श्रृंगार करती हैं और धूमधाम से इस त्योहार को मनाया जाता है. वहीं इस बार इस त्योहार को 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. फिल्म इंडस्ट्री में भी कुछ सेलेबिट्री कपल ऐसे हैं जो पहली बार करवा चौथ का त्योहार मनाने जा रहे हैं. इनमें रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा समेत 5 कपल शामिल हैं.
रश्मिका मंदाना- विजय देवरकोंडा
2 / 6रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भी इस बार पहला करवा चौथ मनाने जा रहे हैं. कपल ने 26 फरवरी को शादी की थी. कपल ने उदयपुर के 'ITC Momentoz' रिसॉर्ट में शाही शादी की थी. वहीं बाद में सोशल मीडिया पर भी कपल ने शादी की फोटोज को शेयर किया था. फैंस ने कपल की शादी की फोटोज पर खूब प्यार लुटाया था. अब इस बार रश्मिका मंदाना विजय के लिए व्रत रखती नजर आएंगी और बाद में चांद का दीदार कर व्रत खोलेंगी.
नुपूर सेनन- स्टेबिन बेन
3 / 6कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नुपूर सेनन की भी इस साल ही शादी हुई है. एक्ट्रेस ने सिंगर स्टेबिन सेन के साथ उदयपुर में एक शाही अंदाज में शादी की. दोनों ने हिंदू धर्म और ईसाई धर्म के रीति रिवाजों से शादी की थी. वहीं अब शादी के बाद नुपूर सेनन का ये पहला करवा चौथ है. दोनों सितारे इस करवा चौथ को धूमधाम से मनाते नजर आएंगे.
कृतिका कामरा- गौरव कपूर
4 / 6टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और एंकर गौरव कपूर ने इसी साल मार्च में शादी की थी. दोनों सितारों ने प्राइवेट सेरेमनी में एक-दूसरे का हाथ थामा था. इस फंक्शन में सिर्फ कपल के करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. कपल ने पारंपरिक सात फेरों के बजाय रजिस्टर्ड मैरिज की थी. वहीं अब ये कपल भी इस बार पहला करवा चौथ मनाने जा रहा है.
आकांक्षा रंजन कपूर- शरण शर्मा
5 / 6बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने भी इसी साल जुलाई में फिल्ममेकर शरण शर्मा का हाथ थामा था. दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी. वहीं बाद में कपल ने बॉलीवुड सितारों के लिए एक वेडिंग रिसेप्शन भी होस्ट किया था. ये दोनों सितारे भी इस बार पहला करवा चौथे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं.
अर्जुन रामपाल- गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स
6 / 6बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस के साथ शादी रजिस्टर करा चुके हैं. इसी साल अगस्त में दोनों ने अपनी शादी को ऑफिशियल किया. वहीं अब ये दोनों भी इस बार पहला करवा चौथ मनाते नजर आएंगे. इन दोनों सितारों ने इस साल अगस्त में गोवा के मापुसा सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई थी. सोशल मीडिया पर फैंस ने इन दोनों सितारों को बधाई भी दी थी.