ICC Ranking: अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास

ICC Ranking में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. ईशान किशन को पीछे कर टी20 में अब अभिषेक शर्मा टॉप पर पहुंच गए हैं. वहीं टेस्ट रैकिंग में भी साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

ICC Rankings

टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक का बड़ा कारनामा (Photo: ANI)

ICC Rankings: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी शतक लगाया. अब उन्होंने आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन से ताज छीन लिया है. वो नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. आईसीसी टी20 रैंकिंग में इस बार खूब उठापटक देखने को मिली है. ईशान किशन लंबे समय से नंबर-1 की पोजिशन पर थे. अभिषेक ने उन्हें पीछे कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वो अब टी20 इंटरनेशनल के नए किंग बन गए हैं. पिछले कुछ सालों में अभिषेक ने टी20 में बड़े कारनामे किए हैं. इसका ईनाम भी उन्हें मिला है. वहीं टेस्ट में भी उलटफेर हुआ है. मार्को यानसेन ने भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को पीछे कर इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का बड़ा कारनामा

अभिषेक शर्मा पहले भी टी20 इंटरनेशनल में नंबर-1 खिलाड़ी रह चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन खराब रहा था. इस वजह से उन्हें बड़ा झटका लगा. पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान शीर्ष पर पहुंच गए थे. हालांकि अभिषेक को टॉप पर पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगा. ईशान किशन के लिए ये साल अच्छा रहा. कुछ समय पहले ही वो रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक ने 38 गेंदों में 113 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल किया. इस पारी की बदौलत ही अभिषेक अब टॉप पर पहुंच गए हैं. ईशान किशन दो स्थान फिसल कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वो चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच नहीं खेल पाए थे. इसका बड़ा नुकसान उन्हें है. पाकिस्तान के साहिबजादा दूसरे नंबर पर काबिज हैं.

विज्ञापन

मार्को यानसेन का बड़ा कारनामा

साउध अफ्रीका के मार्को यानसेन ने बतौर ऑलराउंडर तीनों फॉर्मेट में अपने गेम से सभी को प्रभावित किया है. खासतौर पर टेस्ट में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से खूब दिल जीता है. इसका ईनाम भी उन्हें मिला है. अब वो रवींद्र जडेजा को पछाड़ कर टेस्ट के नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं. इसके अलावा टेस्ट फॉर्मेट में दुनिया के वो टॉप गेंदबाज भी बन गए हैं. यानसेन ने खास उपलब्धि हासिल की है. गेंदबाजी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा है. स्टार्क दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. उनका राज भी यानसेन ने खत्म कर दिया है. वहीं ऑलराउंडर्स में रवींद्र जडेजा को यानसेन ने टॉप से खिसका दिया है. जडेजा की लंबे समय की बादशाहत ध्वस्त हो गई है.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: चौथे T20I से बाहर हो जाएंगे संजू सैमसन? वैभव सूर्यवंशी को लेकर अय्यर को लेना होगा अहम फैसला

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ