PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक 10 नवंबर के बाद बंद कर देगा ये बैंक अकाउंट! तुरंत कर लें ये काम, नहीं तो फंसेगा पैसा

PNB Bank Account Closure News 2026: पंजाब नेशनल बैंक 3 साल से निष्क्रिय और जीरो बैलेंस वाले खातों को 10 नवंबर 2026 के बाद बंद कर देगा. SMS, PNB One ऐप और नेट बैंकिंग से e-KYC अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया जानें.

Punjab National Bank PNB Inactive Zero Balance Account Closure November 10 KYC Update Options in Hindi.

पंजाब नेशनल बैंक ऐसे खातों को बंद कर देगा, जो लंबे समय से इनएक्‍ट‍िव हैं. (फोटो- PTI)

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करोड़ों खाताधारकों के लिए एक बेहद जरूरी और काम की खबर आई है. PNB ने उन बैंक खातों को पूरी तरह बंद करने का नोटिस जारी किया है जो लंबे समय से इनएक्‍ट‍िव पड़े हैं और जिनमें जीरो बैलेंस है. बैंक ने 26 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक सूचना जारी कर बताया है क‍ि ऐसे खातों का गलत इस्तेमाल रोकने और सुरक्षा के लिहाज से इन्हें बंद करने का फैसला लिया गया है. अगर आपका भी पीएनबी में ऐसा कोई खाता है, तो आपके पास 10 नवंबर 2026 तक ईकेवाई कराने का समय है.

विज्ञापन

कौन-कौन से PNB अकाउंट होंगे बंद?

पंजाब नेशनल बैंक के नोटिफिकेशन के अनुसार ऐसे बैंक अकाउंट जिनमें 30 सितंबर 2026 तक पिछले 3 सालों से ग्राहक द्वारा कोई लेन-देन (Transaction) नहीं किया गया है. ऐसे निष्क्रिय खाते जिनमें एक भी रुपया नहीं यानी शून्य बैलेंस है. ऐसे खातों को बंद होने से बचाने के लिए ग्राहकों को 10 नवंबर 2026 से पहले अपना e-KYC (केवाईसी अपडेट) पूरा कराकर खाते को दोबारा चालू (Reactivate) कराना होगा.

विज्ञापन

नियमित ग्राहकों के लिए 31 अक्टूबर तक का डेडलाइन
इसके अलावा, जिन सामान्य/सक्रिय खातों का री-केवाईसी (Re-KYC) 30 सितंबर 2026 तक पेंडिंग है, उन्हें 31 अक्टूबर 2026 तक केवाईसी अपडेट कराने को कहा गया है. अगर 31 अक्टूबर तक केवाईसी नहीं हुआ, तो बैंक आपके खाते से लेन-देन (Operations) पर रोक/प्रतिबंध लगा सकता है.

घर बैठे e-KYC अपडेट करने के आसान तरीके
अगर आपकी केवाईसी डिटेल्स (नाम, पता आदि) में कोई बदलाव नहीं हुआ है, तो आपको बैंक शाखा जाने की भी जरूरत नहीं है. आप इन आसान तरीकों से केवाईसी पूरा कर सकते हैं:

विज्ञापन

SMS के जरिए :
अगर आपकी कोई भी जानकारी नहीं बदली है, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज टाइप करें KYCNC और इसे 9264092640 या 5607040 पर भेज दें.

PNB ONE ऐप के जरिए:
PNB ONE App में लॉगिन करें. My Profile > Check KYC Status > Update KYC पर जाएं और प्रक्रिया पूरी करें.

विज्ञापन

इंटरनेट बैंकिंग (IBS) के जरिए:
PNB की आधिकारिक नेट बैंकिंग में लॉगिन करें. Personal Settings में जाकर Check KYC Status पर क्लिक करें और Update KYC चुनें.

ईमेल या डाक के जरिए:
अपने आधार कार्ड/पैन कार्ड की सेल्फ-अटेस्टेड (हस्ताक्षरित) कॉपी अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से अपनी होम ब्रांच की ईमेल आईडी पर भेजें या डाक/कूरियर से भेज दें.

विज्ञापन

ब्रांच जाकर:
आप अपनी नजदीकी किसी भी पीएनबी शाखा (PNB Branch) में जाकर अपने पहचान पत्र और पते के प्रमाण पत्र जमा करके केवाईसी अपडेट करा सकते हैं.

खाताधारक तुरंत क्या करें?
अगर आपका कोई पुराना PNB खाता है जिसका इस्तेमाल आप काफी समय से नहीं कर रहे हैं, तो तुरंत अपना बैलेंस और स्टेटस चेक करें. खाते को चालू रखने के लिए 10 नवंबर 2026 से पहले केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ