Punjabi Look Viral Video: जहां एक तरफ भारत के रहने वाले लोग अपनी संस्कृति को छोड़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विदेशी लोग हमारी संस्कृति को अपना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कोरियन लड़की पंजाबी लुक में दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि कोरिययन लड़की ने यह लुक अपनी शादी के चुना। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कैसे लड़की के लुक पर परिवार वाले भी आश्चर्यचकित हो गए। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है भारतीय यूजर्स भी लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पंजाबी दुल्हन की तरह तैयार हुई कोरियाई लड़की
कोरियाई लड़की के इस वीडियो को इंस्टाग्राम (muskanmanhas_hairstylist) पर पोस्ट किया गया है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लड़की सज-धज के अपने परिवार वालों के सामने आती है, वैसे ही सब उसे पंजाबी लुक में देख शौक हो जाते हैं। परिवार वाले लड़की की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहें और अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “कोरियाई x पंजाबी तड़का साथ में रेड हार्ट इमोजी।” इसके अतिरिक्त, क्लिप की शुरुआत एक टेक्स्ट ओवरले के साथ हुई जिसमें लिखा था: “हमारी कोरियाई पंजाबी दुल्हन”। वीडियो की ये खूबसूरती आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर ला देगी।
यह भी पढ़ेंः ब्रिटेन के वो 10 खूबसूरत शहर, जहां रहते हैं भूत! वैज्ञानिकों का दावा-अक्सर लोगों का पीछा करती हैं भटकती आत्माएं
फैंस बरसा रहे हैं अपना प्यार
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया वैसे यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देना शुरु कर दिया। कई लोगों ने कोरियाई पंजाबी दुल्हन पर प्यार बरसाया, जबकि अन्य ने उनके शानदार लुक और सुंदरता की सराहना की। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “बहुत खूबसूरत लग रही है। मुझे उसका ज्वेलरी सेट बहुत पसंद आया।” दूसरे ने लिखा, ”बेहद ही सुंदर लग रही है।” एक अन्य ने अपना प्यार बरसाते हुए ‘रेड हार्ट’ इमोजी पोस्ट किया है।
इस वीडियो को कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था, जिसे अब तक 3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कोरियन लड़की पर हर कोई कायल दिखाई दे रहा है।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 hr agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines