Viral Video : iPhone खरीदने के लिए एक लड़का भूख हड़ताल पर बैठ गया, मां बाप फूल बेचने का काम करते थे, शायद पैसों की कमी की वजह से शुरुआत में बेटे की मांग को नजरअंदाज किया। वहीं बेटा iPhone लेने की जिद पर अड़ा रहा और खाना-पीना छोड़ दिया। इसके बाद मां ने जो कुछ भी किया, उसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई दिखाई दे रही है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़का अपनी मां के साथ iPhone लेने पहुंचा है। हाथों में नोटों की गड्डी है और लड़के के चेहरे पर मुस्कुराहट है। पूछताछ में शख्स ने बताया कि वो दुकान का एक वायरल वीडियो देखकर iPhone खरीदने के लिए पहुंचा। बातचीत में लड़के ने बताया कि उसकी एक मंदिर के पास फूल की दुकान है और वह दुकान से पैसा लेकर फोन खरीदने आया है।
बेटे के लिए iPhone लेने पहुंची मां ने क्या कहा?
वहीं लड़के की मां ने कहा कि मैं मंदिर में फूल बेचती हूं और ये तीन दिन से खाना नहीं खा रहा है, iPhone लेने की जिद कर रहा है। मां ने कहा कि जितने का ये फोन खरीद रहा है, उतना कमाकर वपस दे देगा तो मैं खुश हो जाऊंगी। इसके बाद लड़के ने iPhone खरीदा और अनबॉक्सिंग किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसे बच्चों की अच्छे से सुताई होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ये दुकानदार भी इस वीडियो को बनाकर ऐसे बच्चों को और बढ़ावा दे रहा है। एक ने लिखा कि आप उस iPhone का क्या करेंगे? अगर आपने उस पैसे को किसी अच्छे काम में लगाया होता, तो आपकी और आपकी माँ की जिंदगी बेहतर होती। एक अन्य ने लिखा कि वह एक मां है, वह अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकती है।
यह भी पढ़ें : ‘खाना’ के बीच छुपा है कितना ‘दाना’, सिर्फ तेज दिमाग वाले ही जल्दी दे पाएंगे जवाब
एक अन्य ने लिखा कि iPhone लेकर अब ये लड़का रील की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देगा। एक ने लिखा कि आखिर बच्चों को हो क्या गया है? फूल बेचने वाली मां के सामने इस कदर जिद करके क्यों बैठ गया? एक अन्य ने लिखा कि मां का चेहरा सबकुछ बयां कर रहा है, मां-बाप भी कितने भोले हैं, बच्चे की जिद के आगे टूट ही जाते हैं। एक ने लिखा कि मोबाइल के लिए इस तरह के पागलपन की हद है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines