---विज्ञापन---

‘खाना’ के बीच छुपा है कितना ‘दाना’, सिर्फ तेज दिमाग वाले ही जल्दी दे पाएंगे जवाब

Brain Teaser Photo : नीचे दी गई फोटो में खाना,खाना... के बीच दाना छुपा हुआ है, क्या आप इसे खोज सकते हैं? आप अपना जवाब कमेंट करके बताना मत भूलना, आएं अपनी आंखों और दिमाग का टेस्ट खुद ही लें।

---विज्ञापन---

Brain Teaser Photo : बॉलीवुड में एक बहुत ही मशहूर गाना है – ”इचक दाना बिचक दाना दाने ऊपर दाना..” लेकिन आज हम इस गाने के बोल में कुछ बदलाव कर रहे हैं। दाने ऊपर दाना नहीं बल्कि ‘खाने के बीच दाना’। दिमाग को एक्टिव रखने और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए माइंड टीजर, दिमागी खेल अहम् भूमिका निभाते हैं। हम आपके लिए ऐसा ही एक गेम लेकर आए हैं, जो बेहद आसान है।

अब तक आपने कई सवालों के हल निकाले होंगे लेकिन बहुत बार जवाब आंखों के सामने होते हुए भी आप उसे नहीं खोज पाते। इसलिए दिमाग के साथ आंखे भी तेज रहना बहुत जरूरी है तो चलिए आप अपने दिमाग और आंखों का फ्री में टेस्ट लें ।

---विज्ञापन---

जरा ढूंढिए… कहां हो सकता है दाना?

---विज्ञापन---

फोटो को देखने पर पहली नजर में यही समझ आएगा कि इसमें तो हर जगह खाना-खाना.. ही लिखा हुआ है लेकिन नहीं जनाब, खाना के बीच में दाना भी छुपा हुआ है। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको दाना भी दिखाई देगा। अब आपको खोजकर बताना है कि फोटो में कितनी जगह खाना की जगह दाना लिखा हुआ है। ध्यान रहे ये गेम आपको ईमानदारी से खेलना है, ईमानदारी से खोजकर कमेंट करके बताएं कि कितनी जगह खाना के बीच दाना लिखा हुआ है।

क्या आपको मिला जवाब ?

वैसे ये कठिन सवाल नहीं है, बस थोड़ा सा ध्यान से देखने की जरूरत है। इस फोटो में एक दो जगह नहीं बल्कि कई जगह दाना लिखा हुआ है। कुल मिलाकर 5 जगह  दाना लिखा हुआ है और नीचे दी गई फोटो में दाना को लाल रंग के सर्कल से हाईलाइट किया गया है।

---विज्ञापन---

आपका जवाब क्या था, हमें कमेन्ट करके जरूर बताएं।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 18, 2024 02:44 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola