हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रिहा होते ही जेल के गेट पर किया डांस, पुलिस ने बजाई तालियां; कैदी का वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Kannauj Jail Gate Video: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की जेल के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कैदी डांस करते दिख रहा है। पुलिस तालियां बजाती नजर आ रही है। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो जेल के बाहर का है। एक युवक कई माह से जेल के भीतर था। जब उसको रिहा किया गया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने गेट के बाहर आकर डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया। बताया जा रहा है कि यह कैदी कई महीने से अपने जुर्माने की रकम नहीं चुका पा रहा था। जिसके चलते उसकी रिहाई नहीं हो पा रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि कैदी डांस कर रहा है, साथ में खड़े पुलिसवाले तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:चिल्लाता था बॉयफ्रेंड, नॉनवेज भी नहीं खाने देता था; CM से सम्मानित गोरखपुर की पहली महिला पायलट ने किया सुसाइड

कैदी का नाम शिवा नागर बताया जा रहा है, जो पिछले 9 महीने से जेल के भीतर था। UP पुलिस ने उसे नशा तस्करी के मामले में अरेस्ट किया था। इस मामले में कोर्ट ने उसे 1 साल की सजा सुनाई थी। उसके ऊपर 1 हजार रुपये फाइन किया गया था। शिवा अनाथ बताया जा रहा है। जिसके केस की पैरवी करने वाला कोई नहीं था। वह छिबरामऊ की कांसीराम कॉलोनी का रहने वाला है। संविधान दिवस के मौके पर उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से रिहाई मिल गई। उसके साथ एक दूसरे कैदी को भी रिहा किया गया है। कुछ संस्थाओं ने फाइन जमा करवाया था, जिसके बाद वह सलाखों से बाहर आया।

विज्ञापन

फतेहपुर का कैदी भी हुआ रिहा

दूसरा कैदी अंशू गिहार है, उसे एक महीने पहले बेल मिली थी। लेकिन किसी ने उसकी जमानत नहीं ली। जिसके चलते वह भी अंदर ही था। इसके बाद प्राधिकरण ने उसे शीर्ष न्यायालय के आदेशों का हवाला देकर जेल से बाहर निकलवाया। गिहार मूल रूप से फतेहपुर का रहने वाला है। शिवा नागर ने जेल के बाहर डांस किया, उसके वीडियो पर लोगों के कमेंट आ रहे हैं। जेल के कर्मचारियों के अनुसार रिहाई से पहले उसको ईमानदारी का पाठ पढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें:बुलेट प्रूफ गाड़ी ले या टेस्ला, छोड़ेंगे नहीं… पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola