बुलेट प्रूफ गाड़ी ले या टेस्ला, छोड़ेंगे नहीं... पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Purnia MP Pappu Yadav Death Threat: बिहार के सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मार देने की धमकी मिली है। सांसद पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनको जान से मारने की धमकी मिली थी। पप्पू यादव ने मामले की शिकायत भी की थी।

Pappu Yadav

MP Pappu Yadav Death Threat: बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन पर धमकी दी गई है। धमकी देते हुए आरोपी ने कहा कि 24 दिसंबर तक सांसद को जान से मार देंगे। धमकी देने वाले ने कहा कि तू बुलेट प्रूफ गाड़ी ले या टेस्ला। हमसे बच नहीं सकता। बादशाह के क्लब के बाहर विस्फोट करके उसे तो सिर्फ चुनौती दी है। तेरे साथ तो पूरा कांड करेंगे। गौरतलब है कि सांसद पप्पू यादव ने लगातार मिल रही धमकियों के बाद विदेश से एक बुलेट प्रूफ गाड़ी मंगाई है।

विज्ञापन

उर्दू में भेजे जा रहे मैसेज

इससे पहले भी सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। 4-5 दिन पहले भी यादव को एक मैसेज भेजा गया था। जिसमें कहा गया था कि 3 बार बच गए। अब नहीं बचोगे। यादव ने कहा था कि धमकी देने वाले शख्स ने उनसे कहा कि 24 घंटे रेकी करवाई जा रही है। वह कहां जा रहे हैं, किससे मिल रहे हैं, कौन सी गाड़ी में बैठे हैं? उनको सब पता है। पप्पू यादव ने कहा था कि उनको मलेशिया और पाकिस्तान के नंबरों से उर्दू में मैसेज भेजे जा रहे हैं। गुरुवार को पप्पू यादव एक मामले में पेशी के लिए गाजीपुर न्यायालय में पेश हुए थे।

विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि लॉरेंस गैंग से उनको लगातार धमकियां मिल रही हैं। जब वे कोर्ट आ रहे थे तब भी उनको धमकी मिली। मीडियो को उन्होंने मैसेज दिखाए थे। कहा था कि या तो माफी मांग लो, नहीं तो तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। उनको लगातार उर्दू में मैसेज भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन

चुनाव आयोग पर साधा था निशाना

पप्पू यादव ने कहा था कि वे सच बोलते रहेंगे। डरने वाले लोग नहीं हैं। उन्होंने इस दौरान चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा था। यादव ने कहा कि EC का दफ्तर बीजेपी का कार्यालय बन चुका है। यूपी चुनाव में मुस्लिम महिला का आईकार्ड देखने के मामले में भी उन्होंने निशाना साधा था। इसके लिए उन्होंने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ