Viral Video : सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि हम जिस समाज में रह रहे हैं, वहां इस तरह की स्थिति भी है। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट के बाद एक ‘लड़की’ बीच सड़क पर अपने कपड़े उतारती दिखाई दे रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर रिक्शा चालक और एक ‘लड़की’ के बीच बहस हो गई। बहस के बाद ‘लड़की’ रिक्शा चालक से मारपीट करने पहुंच गई। ‘लड़की’ ने रिक्शा चालक पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। रिक्शा चालक भी बचाव करते हुए ‘लड़की’ पर हमला करने लगा। माटपीट के बीच में ही अचानक ‘लड़की’ ने अपने कपड़े उतार दिए।
भीड़ के सामने उतार दी पैंट, फिर की पिटाई
मारपीट होता देख कई लोग वहां एकत्रित हो गए थे, तभी अचानक ‘लड़की’ ने अपना पैंट नीचे कर दी। यह देखकर लोग हैरान गए तो कुछ वहां से चलते बने। ‘लड़की’ पैंट नीचे करने के बाद रिक्शा चालक से लड़ती रही। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर तमाम लोग हैरानी जता रहे हैं। कुछ का कहना है कि आजकल लड़कियों को क्या हो गया है तो वहीं कुछ का कहना है कि ये लड़की नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर है।
बता दें कि जो वीडियो वायरल हो रहा है , वो पुराना है और उसमें पैंट उतारने वाली कोई महिला नहीं बल्कि एक ट्रांसजेंडर ही है। वीडियो उत्तर प्रदेश के बदायूं का है।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि लड़की के नाम पर क्या कहा जा सकता है? 10,20 रुपये किराए के लिए रिक्शा वाले से लड़ना और भरे बाजार में सबके सामने खुद की पैंट खुद से उतारकर नग्न हो जाना, कहां की मर्यादा है? इसी तरह बेकसूर लड़कों को फंसाया जाता है। अगर किसी ने वीडियो पहले से न बनाया होता तो रिक्शा वाले का जेल जाना तय था। एक अन्य ने लिखा कि वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है, पेंट भी उतार सकती है। इस लड़की ने ई-रिक्शा वाले को पीटना शुरू किया। जब रिक्शा वाले ने जवाब दिया तो लड़की ने अपनी पैंट को उतार दिया, इसके बाद फिर पीटने लगी।
यह भी पढ़ें : सालों बाद प्रेमिका मिली तो फिर जागी हवस, घरवाली के चक्कर में बाहरवाली संग कर बैठा कांड
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वह लड़की नहीं है बल्कि ट्रांसजेंडर है और वो इसके लिए काफी फेमस हैं। एक अन्य ने लिखा कि ट्रांसजेंडर हैं तो क्या हुआ? क्या समाज में कैसे पेश आना चाहिए, उन्हें नहीं पता क्या? इस पर रोक लगाने की सख्त जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि ये कोई भी हो लेकिन इसकी हरकत शर्मनाक है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ट्रांसजेंडर को भी यह समझने की जरूरत है कि समाज में उन्हें कैसे पेश आना चाहिए।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines