नई दिल्ली: चटनी हो या अचार दोनों ही खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं। कई लोग तो अचार खाने के इतने दीवाने होते हैं कि उनको खाने के साथ अचार न मिले तो उनको खाना स्वादिष्ट ही नहीं लगता है क्योंकि अचार किसी ही बोरिंग खाने में स्वाद का तड़का लगाने का काम करता है। इसलिए अचार देखते ही कई लोगों का दिल खुश हो जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए मिर्च-करौंदा-प्याज का अचार बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये अचार स्वाद में बहुत चटपटा और मजेदार होता है। इसको आप एक बार बनाकर हफ्ते भर तक खूब चाब से खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मिर्च-करौंदा-प्याज का अचार बनाने की रेसिपी-
मिर्च-करौंदा-प्याज का अचार बनाने की सामग्री-
-6-7 हरी मिर्च
-10-15 करौंदा
-1 प्याज मीडियम साइज
-1-2 चम्मच सरसों का तेल
-1 चम्मच अजवाइन
-आधा चम्मच हल्दी पाउडर
-नमक स्वादानुसार
-थोड़ा सा पानी
मिर्च-करौंदा-प्याज का अचार बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले 6-7 हरी मिर्च को धोकर लंबा या गोल काटकर रख लें।
फिर आप 10-15 करौंदा को भी धोकर साफ करके रख लें।
इसके बाद आप एक मीडियम साइज की प्याज मोटे और लंबे शेप में काट लें।
फिर आप एक कढ़ाई में 1-2 चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें 1 चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें।
फिर आप इसमें प्याज और मिर्च करौंदा को एक साथ डालें।
इसके बाद आप इसके ऊपर से थोड़ा सा नमक और पीने की कुछ छींटे डालें।
फिर आप इसको किसी छोटे बर्तन से ढककर धीमी आंच पर करीब 5-7 मिनट तक पकाएं।
इसके बाद आप करौंदा के गल जाने पर थोड़ा और पकाएं और गैस बंद कर दें।
अब आपका स्वादिष्ट और चटपटा प्याज-मिर्च-करौंदा का अचार बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको एक डब्बे में भरकर हफ्तेभर तक आसानी से खा सकते हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines