Coconut Sweet Roti Recipe: स्नैक में मीठा खाने की क्रेविंग को तुरंत शांत करें स्वादिष्ट नारियल की मीठी रोटी बनाकर, जानें रेसिपी
Edited By Pooja Attri

Edited By Pooja Attri

नई दिल्ली: नारियल प्रोटीन और फाइबर जैसे सेहतमंद गुणों का भंडार होता है जोकि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और वजन घटाने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा नारियल का आटा आपके शरीर में पुरानी बीमारियों के जोखिम को भी कम करने में बेहद प्रभावी माना जाता है। नारियल की मदद से आमतौर पर घरों में लड्डू, बर्फी, हलवा या खीर बनाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने नारियल की मीठी रोटी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए नारियल की मीठी रोटी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत डिलीशियस लगती है। इसको बनाकर आप डेजर्ट या स्नैक के दौरान मीठा खाने की क्रेविंग को शांत कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं नारियल की मीठी रोटी बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – बप्पा का मुंह मीठा कराएं स्वादिष्ट और लाजवाब बेसन लड्डू से, जानें रेसिपी
नारियल की मीठी रोटी बनाने की सामग्री-
-2 कप गेहूं का आटा
-3/4 कप नारियल
-20-25 बादाम
-4 इलायची
-2-3 बड़ा चम्मच घी
-2 चम्मच सफेद तिल
-आधा छोटा चम्मच नमक
-1/2 कप चीनी
-1 कप दूध
नारियल की मीठी रोटी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में आटा डालें।
फिर आप इसमें नमक, घी और गुनगुना दूध डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें।
इसके बाद आप इस गूंथे हुए आटे को करीब 20 मिनट तक ढक कर रख दें।
फिर आप बादाम और इलायची को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
इसके बाद आप एक बाउल में नारियल, सफेद तिल, बादाम पाउडर और इलायची पाउडर डालकर स्टफिंग तैयार कर लें।
फिर आप आटे की लोई बनाकर इसमें दो चम्मच नारियल के मिक्चर की स्टफिंग करें।
इसके बाद आप हल्की आंच पर तवा गर्म करने के लिए रखें।
फिर आप स्टफिंग को अच्छी तरह से फैलाते हुए रोटी को बेल लें।
इसके बाद आप इस रोटी को तवे पर डालकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेक लें।
अब आपकी स्वादिष्ट नारियल की मीठी रोटी बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको दही, सब्जी या फिर चाय के साथ गर्मागर्म परोसें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: