Garlic Chutney Recipe: खाने के स्वाद को दोगुना बना देती है चटपटी लहसुन की चटनी, जानें रेसिपी
Edited By Pooja Attri

Edited By Pooja Attri

नई दिल्ली: भारतीय खाने में चटनी की बहुत ही महत्ता होती है इसलिए इसे हर आहार में शामिल किया जाता है। चटनी खाने के स्वाद को दोगुना करने में मदद करती है इससे किसी भी बोरिंग खाने को स्वादिष्ठ बनाया जा सकता है। इसलिए आपको भारत में चटनी की कई वैराइटीज जैसे- पुदीना चटनी, धनिया चटनी, प्याज चटनी या टमाटर चटनी आदि आसानी से देखने को मिल जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। लहसुन की चटनी ज्यादातर साउथ इंडिया में हर डिश के साथ खूब खाई जाती है। ये स्वाद में बहुत चटपटी और तीखी होती है। इसको आप किसी भी खाने के साथ खूब स्वाद लेकर खा सकते हैं। अगर आपको सब्जी काने का मन नहीं है तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है, तो चलिए जानते हैं लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी-
लहसुन की चटनी बनाने की सामग्री-
-लहसुन की कलियां
-टमाटर छोटा
-सांबर मसाला
-जीरा पाउडर
-स्वादानुसार नमक
-तेल
लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले लहसुन को अच्छी तरह से छील लें।
फिर आप इसको कूटनी की मदद से दरदरा मैश कर लें।
इसके बाद आप टमाटर को भी छीलकर कद्दूकस कर लें।
फिर आप तेल को छोड़कर बारी की सारी चीजों को एक साथ डालकर मिला दें।
इसके बाद आप तेल को गर्म करें और बने हुए पेस्ट में डालकर मिला दें।
अब आपकी लहसुन की इंस्टेंट और टेस्टी चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको डोसा, उत्तपम, रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: