Muzaffarnagar Viral Video : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े नई स्कूटी लेकर एक शख्स फरार हो गया। चौंकाने वाली बात ये है कि शख्स को स्कूटी की चाभी खुशी-खुशी सौंप दी गई और वह सबके सामने से स्कूटी लेकर चला गया। पूरा मामला स्कूटी एजेंसी से जुड़ा हुआ है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है। यहां के पचेंडा रोड स्थित शोरूम से टेस्ट ड्राइव लेने के बहाने एक युवक नई स्कूटी लेकर फरार हो गया। काफी तलाशने के बाद भी आरोपी नहीं मिला। शोरूम मालिक ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया गया कि शख्स स्कूटी खरीदने के लिए पहुंचा था। यहां उसने अपनी पुरानी स्कूटी खड़ी की और कुछ रुपये जमा कर दिए।
एजेंसी से आया चौंकाने वाला मामला
इसके बाद वह स्कूटी की टेस्ट ड्राइव करने के बहाने एजेंसी से लेकर निकल पड़ा। एजेंसी के लोग भी उस पर भरोसा कर बैठे लेकिन काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो एजेंसी के कर्मचारियों का माथा ठनक गया। कुछ ही देर बाद उन्हें इस धोखाधड़ी का एहसास हो गया।
यहां देखें वीडियो
एजेंसी के कर्मचारियों ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करवाया है। इस चौंकाने वाली चोरी की घटना का वीडियो भी आमने आया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स स्कूटी के बारे में कर्मचारियों से पूछताछ करता दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें : Zepto का बिल बना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय, लोगों ने पूछा- बचत कैसे हुई?
स्कूटी के बारे में पूछताछ करने के बाद आरोपी स्कूटी लेकर निकला लेकिन फिर लौटकर वापस नहीं आया। कुछ देर तक एजेंसी वाले उसका इंतजार करते रहे, फिर उसे खोजने निकले लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद उन्हें एहसास हो गया कि उनके साथ धोखा हुआ है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
12 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
13 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
14 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines