राशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

Rashid Khan Made History: राशिद खान ने T20I क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से नया इतिहास रच दिया है. वह 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ यह कारनामा किया.

rashid khan made history

राशिद खान ने T20I क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है (Image: ANI)

Rashid Khan Created History: अफगानिस्तान के राशिद खान दुनिया के सबसे शानदार स्पिनर्स में से एक हैं. राशिद T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और कोई भी उनके आसपास नहीं है. अब राशिद ने T20I क्रिकेट में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के दूसरे मुकाबले में राशिद ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 1 विकेट झटकते ही दोहरा शतक पूरा कर लिया. वह T20I इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

राशिद खान ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच 29 अक्टूबर को दूसरा T20I मैच खेला गया. इस मुकाबले में राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवरों में 29 रन देकर 1 विकेट झटका. उन्होंने जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज तदिवनाशे मरुमानी को LBW के जरिए आउट किया. राशिद के नाम T20I क्रिकेट में 199 विकेट थे और मरुमानी को आउट करते ही उन्होंने 200 विकेट का आंकड़ा छू लिया. इसी के साथ वह दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने T20I क्रिकेट में 200 विकेट झटके हैं. राशिद ने अपने 120वें मैच में यह कीर्तिमान दर्ज किया.

विज्ञापन

राशिद खान के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 फाइव-विकेट हॉल शामिल हैं, वहीं उन्होंने 6.14 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है. इससे पता चलता है कि T20I क्रिकेट में उनका कितना प्रभाव रहा है.

अफगानिस्तान ने हासिल की जीत

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए. अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 116 रनों की पारी खेली, वहीं अहमद अहमदजाई ने 52 रन जड़े. राशिद खान ने भी 6 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 25 रन बनाए. जिम्बाब्वे को जीत के लिए 222 रनों की आवश्यकता थी. कप्तान सिकंदर रजा ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ब्रायन बेनेट ने 22 रन, इनोसेंट काइआ ने 25 रन और तफाड़जवा तसिगा ने नाबाद 31 रन बनाए. इसके बावजूद जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 202 रन ही बना पाई और अफगानिस्तान ने 19 रनों से जीत हासिल करके सीरीज पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ीटीममैचविकेटबेस्ट प्रदर्शनऔसतइकॉनमी 5 विकेट हॉल
राशिद खानअफगानिस्तान1202005/314.066.142
आदिल राशिदइंग्लैंड1531714/223.427.560
एहसान खानहांगकांग1191655/2615.386.111
ईश सोढ़ीन्यूजीलैंड1421654/1223.018.160
टिम साउदीन्यूजीलैंड1261645/1822.388.002

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी OUT, ईशान किशन IN…न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ