Zepto का बिल बना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय, लोगों ने पूछा- बचत कैसे हुई?

Viral Post: सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल होती है। हाल ही में एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स ने ऑनलाइन शॉपिंग में मिलने वाली छूट पर सवाल उठाए हैं।

viral post
विज्ञापन

Viral Post: ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए कंपनियां कई ऑफर लेकर आती है। ऑनलाइन ग्रोसरी खरीदते समय कंपनी कई कूपन देती है। जिससे ग्राहक को यह ऑफर पसंद आ सके। लेकिन जेप्टो से खरीदारी करने वाले एक शख्स का पोस्ट वायरल हो गया है, जिसमें उसने कंपनी के बिल पर सवाल उठा दिया है। हालांकि इस शख्स को सामना खरीदने पर भारी छूट भी दी गई। उसी बिल को लेकर शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह वायरल हो गया।

क्या है वायरल पोस्ट?

एक यूजर ने Reddit पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उसने लिखा कृपया कोई इस गणना को समझने में मेरी मदद करें। इसके साथ उसने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हुए हैं। जो ऑनलाइन शॉपिंग ऐप जेप्टो से खरीदारी के हैं। इसमें देखा जा सकता है कि  शख्स ने अमूल ताजा टोंड फ्रेश मिल्क के दो 1-लीटर पैक जिनकी कीमत 112 रुपये में खरीदे। इसके अलावा एक टाइप सी केबल (60W), जिसकी कीमत 499 रुपये थी वह भी दूध के साथ ही ऐड किया। जिसको छूट के साथ 19 रुपये का कर दिया गया।

विज्ञापन

दोनों चीजों और जीएसटी का मिलाकर इसकी कीमत 611.31 दिखाई गई। लेकिन छूट के बाद यह घटकर 231.31 रुपये तक पहुंच गई। अतिरिक्त शुल्कों में प्रोमो वाउचर (फ्री कैश) में 100 रुपये की कटौती और 27.99 से घटाकर 11.99 का हैंडलिंग चार्ज शामिल था। इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस, रेन फीस और डिलीवरी फीस सभी को जीरो रखा गया था। सब जोड़ घटाकर सामान के कुल बिल पर जेप्टो ने दावा किया कि आपके ऑर्डर पर 554.01 की बचत हुई है।

विज्ञापन

यूजर्स ने बताया किराने का गणित

इस पोस्ट के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने का रिएक्शन सामने आया। एक ने लिखा वह बस इस तथ्य की वकालत करने की कोशिश करते हैं कि वे अपने ग्राहकों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं, जबकि वे कुछ भी नहीं कर रहे होते हैं। एक ने लिखा कि लगता है एक नई चिंता को जन्म दे दिया है, किराने का गणित। एक ने रेन फीस को हास्यास्पद बताया, इसी पर दूसरा लिखता है कि अगला कदम गर्मियों में सूरज के निकलने पर भी शुल्क लागू करना होगा। एक यूजर ने तो ऐप डिलीट करने की सलाह दे डाली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ