भूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट; बंगाल और असम में खाली कराए जा रहे घर

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार शाम भूटान के गासा जिले में लुनगो स्थित वकीला पर्वत के नीचे स्थित शिनताफू झील अचानक फट गई. खतरे को भांपते हुए भूटान में नदी किनारे सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

Bhutan glacial lake outburst, Shintaphu Lake, West Bengal flood alert, Sankosh River, Alipurduar district, Gasa district, glacial lake outburst flood, Manoj Kumar Oraon, Bhutan GLOF

शिनताफू झील भूटान की 17 सबसे संभावित खतरनाक ग्लेशियर झीलों में शामिल है. (Image - Ministry of Health Bhutan via Tshogpa, Laya)

भूटान के गासा जिले में स्थित एक ग्लेशियल लेक फटने की घटना सामने आने के बाद भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. भारत सरकार ने पश्चिम बंगाल और असम के निचले इलाकों के लिए एक स्पेशल एडवाइजरी जारी की है. चेतावनी दी गई है कि भूटान से आने वाली संकोश नदी का जलस्तर अचानक बहुत तेजी से बढ़ सकता है. इसके चलते असम के धुबरी जिले समेत उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार शाम भूटान के गासा जिले में लुनगो स्थित वकीला पर्वत के नीचे स्थित शिनताफू झील अचानक फट गई. खतरे को भांपते हुए भूटान में नदी किनारे सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. शिनताफू झील भूटान की 17 सबसे संभावित खतरनाक हिमनद झीलों में शामिल है.

विज्ञापन

भारत में क्यों है सैलाब का खतरा?

शिनताफू झील भूटान के पुनात्सांगछु नदी बेसिन में पड़ती है. नदी जब सीमा पार कर भारत में प्रवेश करती है, तो इसे संकोश नदी के नाम से जाना जाता है. भारतीय एडवाइजरी के मुताबिक, ऊपरी इलाके में झील टूटने से उठा पानी का भारी सैलाब 6 से 8 घंटे के भीतर भारत-भूटान सीमा पर दस्तक दे सकता है. संकोश नदी के जलस्तर में अचानक उछाल से निचले इलाकों की बस्तियों, खेत, पशु और पुल-सड़कों के बहने का खतरा है.

विज्ञापन

इलाका खाली करने की अपील

पश्चिम बंगाल के वन मंत्री मनोज कुमार उरांव ने फेसबुक पर वीडियो संदेश जारी कर संकोश नदी के किनारे बसे नागरिकों से तुरंत घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की मार्मिक अपील की. उन्होंने आगाह किया कि कुमारग्राम के पास अगले एक से डेढ़ घंटे के भीतर पानी का प्रचंड बहाव पहुंच सकता है.

वहीं, भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘भूटान के लेमथांग में ग्लेशियल लेक फट गई है. झील से बाहर आ रहा पानी मोफू नदी के रास्ते नीचे की ओर सुनकोश नदी की तरफ बह रहा है. इसलिए, सुनकोश नदी और उससे जुड़ी सभी सहायक नदियों के कैचमेंट एरिया में रहने वाले लोगों को अपनी जान बचाने के लिए तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की सलाह दी गई है.’

विज्ञापन

NDRF और SDRF की टीमें मुस्तैद

बाढ़ से निपटने के लिए आपातकालीन एजेंसियों को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है. पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के तुफानगंज और बक्सीरहाट में असम सीमा के करीब एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के बचाव दलों की तैनाती की गई है. लाउडस्पीकरों के जरिए नदी किनारे बसे गांवों में मुनादी करवाई जा रही है ताकि लोग समय रहते ऊंचे स्थानों पर चले जाएं. दार्जिलिंग की पहाड़ियों से लेकर अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और असम के धुबरी जिले के अधिकारी स्थिति की 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ