दिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI; जानें- दिन में कैसा रहेगा मौसम
Delhi Overnight Rain: रात भर हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में काफी बदलाव आया है; तापमान में गिरावट और हवा में आई ठंडक, मौसम के ठंडे होने की शुरुआत का संकेत दे रही है. सबसे अच्छी बात ये रही कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास का प्रदूषण काफी कम हो गया.
Delhi Weather Change: रात भर हुई बारिश से दिल्ली-NCR के मौसम में काफी बदलाव आया है. तापमान में गिरावट महसूस हई और ठंडी हवाओं के कारण सर्दियों जैसा अहसास होने लगा है. गुरुवार देर रात राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे सड़कें गीली हो गईं और आसमान में बादल छा गए. हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया के आसपास के इलाकों में रात भर बारिश होती रही.
विज्ञापन
प्रदूषण से मिली राहत
इस बारिश से बढ़ते प्रदूषण के स्तर से भी राहत मिली है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 133 दर्ज किया गया, जो मॉडरेट कैटेगरी में आता है. ये बुधवार और गुरुवार को दर्ज किए गए 200 से ऊपर के AQI (जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है) की तुलना में एक बड़ा सुधार है.
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the National Capital.
IMD ने दिल्ली और आसपास के NCR जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बादल छाए रहने और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है. रात के समय कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. 30 अक्टूबर को भी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि 31 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 1 और 2 नवंबर को मौसम में और सुधार होने की उम्मीद है, जब आसमान साफ रहने का अनुमान है.
IMD ने मध्य और पूर्वी भारत में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है. 30 अक्टूबर को उत्तरी बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. झारखंड, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
विज्ञापन
2 नवंबर से दक्षिण भारत में और बारिश होगी
2 से 4 नवंबर के बीच दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है. तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में व्यापक बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि तेलंगाना में आंधी के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.