Indore Madhya Pradesh person put unique sticker on new car: कार खरीदने पर स्टीकर लगाने का चलन कोई नया नहीं है। लोग अपनी नई कार पर तरह-तरह की मजेदार बातें लिखवाते देखे गए हैं। लेकिन इसबार एक शख्स ने कार पर ऐसा बात लिखवा ली है जैसा आपने सोचा भी नहीं होगा। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और यूजर्स जमकर कमेंट करके मजे ले रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स की इसपर प्रतिक्रिया आपको हंसने पर मजबूर कर देगी। दरअसल इस शख्स ने कार खरीदने का क्रेडिट अपनी भैंस को दे दिया है। हांलाकि अभी यह नहीं पता चला है कि उसने कार को भैंस बेचकर खरीदी है या उसका दूध बेचकर।
मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है। कार खरीदने का श्रेय अपनी भैंस को देने वाले शख्स ने नई कार पर अनोखा स्टीकर लगावा लिया है, जो काफी मजेदार है। उसने नई-नई सुजुकी एस-क्रॉस कार खरीदी है और पहले ही दिन इसपर लिखवा लिया ‘भैंस की देन’ इतना ही नहीं इसके नीचे भैंस का एक स्टीकर भी लगवा लिया जिसपर लिखा है ‘रानी’। कार खरीदने का क्रेडिट अपनी भैंस को देने वाला यह शख्स अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस अनोखे तरीके पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘कम से कम भैंस को क्रेडिट तो दिया’। एक अन्य यूजर ने लिखा ‘क्या मतलब सारी भैंस बेच दी’, एक अन्य ने लिखा ‘दूध बेचकर लिया है भाई’। एक अन्य ने लिखा ‘आपकी रानी को नमस्कार’। एक यूजर ने कमेंट किया कि ‘आपकी सोच अच्छी है कृषि पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा इससे’। एक यूजर ने लिखा कि मैं भी भैंस लूंगा और फिर दूध बेचकर बाइक लूंगा। कार पर अनोखे स्टीकर का यह वीडियो वीडियो Saddam Patel नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।